लाइब्रेरी जाते वक्त युवक का करा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’, बेहोशी की हालत में पहनाई माला, बिहार पुलिस भर्ती की कर रहा तैयारी

Bihar News: समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में चकराज अली गांव के बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवक नीतीश ने आरोप लगाया कि उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी करा दी.
bihar samastipur pakadauaa vivah

समस्तीपुर में युवक को पकड़कर करा दिया 'पकड़ौआ विवाह'

Bihar News: बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ काफी फेमस है. हाल ही में समस्तीपुर जिले से पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने आरोप लगाया कि वह पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी जा रहा था, तभी कुछ लोग आए और उसे पकड़कर ले गए. इसके बाद मंदिर में उसकी शादी करा दी. शादी का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. इस मामले को पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है पूरा मामला?

क्या है मामला?

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में चकराज अली गांव के बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवक नीतीश ने आरोप लगाया कि उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन शादी करा दी. पीड़ित दूल्हे ने बताया कि प्रतिदिन की तरह 7 फरवरी को पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी जा रहे थे. इस दौरान कुछ युवकों ने जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर पहले मारपीट की फिर नशीला पदार्थ पिलाया. इसके बाद मोरवा प्रखंड में बनीं खुदनेश्वर स्थान मंदिर में ले जाकर शादी करा दिया.

किससे कराई शादी?

नीतीश की शादी चकराज गांव की रहने वाली लक्ष्मी कुमारी पिता शंकर राय से करा दी गई. नीतीश ने बताया कि उसे पकड़कर शादी के बाद भी घर पर बंद रखा गया, ताकि किसी से संपर्क न हो सके. इसकी जानकारी खुद दूल्हे ने वीडियो जारी कर दी है. शादी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि नीतीश पूरी तरह से नशे में अपना होश खो बैठा है. उसे माला पकड़ने तक का होश नहीं है. इस दौरान पास में खड़े युवक ने नीतीश का हाथ पकड़कर माला पहनवा दिया. अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है.

ये भी पढ़ेंः Vande Matram: वंदे मातरम् अब 65 सेकंड का नहीं, 6 छंद होंगे अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

पुलिस ने लिया एक्शन

नीतीश के आरोपों के बाद मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया है. पुलिस ने सूचना मिलते ही नीतीश को उसके ससुराल से बाहर निकालकर पूछताछ शुरू कर दी है. थाना प्रभारी पटोरी अनिल कुमार ने बताया कि विवाह जबरदस्ती हुआ है या मर्जी से, यह तो जांच का विषय है. इसके साथ ही वीडियो की भी जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें