इस दिन होगी छत्तीसगढ़ BJP की नई टीम की पहली बड़ी बैठक, तैयारी हुई शुरू

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में BJP की नई टीम की पहली बड़ी बैठक होने वाली है. इस मीटिंग में पार्टी के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ शामिल होंगे.
cg_bjp_meeting

छत्तीसगढ़ BJP की बैठक

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ BJP की नई टीम बनने के बाद 16 फरवरी से पहली बठैक शुरू होने वाली है. यह बैठक काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है क्योंकि इस मीटिंग में शामिल होने के लिए सभी मोर्चा प्रकोष्ठ पहुंचेंगे. इस मीटिंग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे.

छत्तीसगढ़ BJP की अहम बैठक

हाल ही में छत्तीसगढ़ BJP के 7 मोर्चा प्रकोष्ठों में नियुक्ति हुई है. नई टीम बनने के बाद नए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए बड़ी बैठक होने जा रही है. 16 फरवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक होगी. इस बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ शामिल होंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन महामंत्री पवन साय यह बैठक लेंगे.

17 फरवरी को ‘महा प्रशिक्षण कार्यक्रम’

17 फरवरी को नई टीम के लिए ‘महा प्रशिक्षण’ कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस बैठक में प्रदेशभर से करीब 1 हजार लोग शामिल होंगे. इस दौरान सदस्यता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा. सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bijapur: ‘लाल आतंक’ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जवानों ने 6 नक्सली स्मारकों को किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद

असम-बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ BJP की एंट्री

इस साल असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी असम की कमान संभालेंगे. वहीं, विजय बघेल को भी 10 सीटों की रणनीतिक जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में संगठन महामंत्री पवन साय, विधायक राजेश मूणत और शिवरतन शर्मा को प्रभार मिला है. BJP के साथ-साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को भी इन दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूर्व CM भूपेश बघेल और विकास उपाध्याय को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ज़रूर पढ़ें