CG News: होली में शराब दुकान खुलने को लेकर सियासत, भूपेश बघेल बोले- इनको तीज-त्योहार से नहीं, पैसे से मतलब
पूर्व CM भूपेश बघेल
CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शराब को लेकर सियासत तेज हो गई है. जहां होली के दिन शराब की दुकानें खुलने के फैसले पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इनको तीज-त्योहार से नहीं पैसे से मतलब है. वहीं इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर ही सवाल उठाया है.
इनको तीज-त्योहार से नहीं पैसे से मतलब – भूपेश बघेल
होली में शराब दुकान खुलने को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल BJP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इनको तीज-त्योहार से कोई मतलब नहीं है. होली जैसे त्योहार में यह शराब दुकान खोल रहे हैं. इनको केवल पैसे से मतलब है, सब कुछ पैसा है. एक बात तो समझ आती है, सरकार को किसी के भावना से कोई मतलब नहीं है.
यह सभी निर्णय समय के अनुसार लिए जाते हैं – गुरु खुशवंत
वहीं इस मामले पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि यह सभी निर्णय समय के अनुसार लिए जाते हैं. हम सब का एक ही भाव है कि सभी नशे से दूर रहें. गुरु घासीदास बाबा ने कहा है कि खानी, बानी और सयानी. जैसा खाएंगे वैसा मन रहेगा, जैसा पियेंगे पानी वैसे वाणी रहेगी. नशे के खिलाफ सरकार जनजागरुकता अभियान चला रही है.
ये भी पढ़ें- CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, इन दो नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल
3200 करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाले हमको बुद्धि ना दें – पुरंदर मिश्रा
इसके अलावा होली में शराब दुकानों के खुले रहने पर कांग्रेस के तंज पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि छग का यह दुर्भाग्य है कि रात-दिन कांग्रेसी नए-नए प्रयोग कर रहे है. आंदोलन, प्रदर्शन से जनता को डरा रहे हैं. जनता ने बीजेपी को पंच से पार्लियामेंट तक आशीर्वाद दिया है. सीएम साय की सरकार जनता के हित में काम कर रही है. 3200 करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाले हमको बुद्धि ना दें. हमको श्रीराम ने बुद्धि दिया, भगवान ने बुद्धि दिया है.