दीपिका कक्कड़ की जिंदगी में फिर लौटी समस्या, कैंसर के बाद अब इस नई बीमारी से परेशान

Dipika Kakar: दीपिका के पेट में 1.3 सेंटीमीटर की एक सिस्ट (गांठ) पाई गई है, जिसे निकालने के लिए डॉक्टर जल्द ही एक प्रोसीजर करेंगे. शोएब इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग में बताया कि दीपिका पिछले दो दिनों से पेट के दर्द से परेशान थीं, जो अचानक काफी बढ़ गया.
Dipika Kakar

दीपिका कक्कड़

Dipika Kakar: ‘ससुराल सिमर का’ की मशहूर एक्ट्रेस और यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. लिवर कैंसर के इलाज के बाद अब उन्हें पेट में हो रहे तेज दर्द की वजह से अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. दीपिका ने एक व्लॉग के जरि‍ए खुद अपने फैंस को इस नए हेल्थ अपडेट के बारे में बताया है कि वे फिलहाल मुश्किल समय से गुजर रही हैं.

दीपिका कक्कड़ को कौन सी बीमारी हुई?

दीपिका के पेट में 1.3 सेंटीमीटर की एक सिस्ट (गांठ) पाई गई है, जिसे निकालने के लिए डॉक्टर जल्द ही एक प्रोसीजर करेंगे. शोएब इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग में बताया कि दीपिका पिछले दो दिनों से पेट के दर्द से परेशान थीं, जो अचानक काफी बढ़ गया. अस्पताल में हुए सीटी स्कैन के बाद इस गांठ का पता चला. हालांकि, अच्छी बात यह है कि बाकी सभी मेडिकल रिपोर्ट्स फिलहाल सामान्य आई हैं, लेकिन पेट और कंधे में दर्द की वजह से दीपिका और उनका परिवार काफी चिंतित है.

शोएब को किस बात का डर है?

शोएब ने बताया कि दीपिका के लिवर कैंसर की वजह से उन्हें हमेशा डर रहता है कि कहीं यह बीमारी दोबारा न लौट आए. डॉक्टरों ने इस सिस्ट (गांठ) के इलाज के लिए किसी बड़ी सर्जरी के बजाय एक छोटे प्रोसीजर का फैसला किया है, जिसमें गांठ को बर्न किया जाएगा. इसके लिए दीपिका को लगभग 3-4 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-दूसरी शादी में दिखा शिखर धवन का रोमांटिक अंदाज, दुल्हन संग लिपलॉक और डांस से छाए

दीपिका हुईं भावुक

अपनी सेहत पर बात करते हुए दीपिका काफी भावुक हो गईं और उन्होंने बताया कि वह सुबह बहुत डरी हुई थीं. उन्होंने अपने फैंस को सलाह दी कि शरीर में होने वाले छोटे से दर्द को भी कभी नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से जांच कराएं. दीपिका ने समय रहते बीमारी का पता चलने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया और फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की. उनकी इस खबर को सुनकर फैंस काफी परेशान हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें