‘कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं…’, AI समिट में प्रदर्शन पर PM मोदी का वार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi in Meerut: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो का उद्घाटन करने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बात की. पीएम मोदी ने कहा, भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ. पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने इस वैश्विक आयोजन को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया. यहां पढ़ें पीएम मोदी ने क्या कहा?
PM मोदी ने कहा, “कांग्रेस के नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है. कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है. समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए. एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं, जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे.”
#WATCH | मेरठ, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक तरफ आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन देश में ही कुछ राजनैतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI सम्मेलन हुआ, दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के… pic.twitter.com/zPoZW7GXQs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2026
कांग्रेसियों ने सारी मर्यादाएं तोड़ी
मेरठ में PM मोदी बोले, “कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज नहीं है. उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है. लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था. यह देश का, देश के सम्मान का कार्यक्रम था लेकिन कांग्रेस ने परसो सारी मर्यादाएं तोड़ दी. पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं.”
ये भी पढ़ेंः PM मोदी ने रैपिड रेल और मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली से मेरठ तक चलेगी Rapid Rail
पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस की इन हरकतों का मामला लगातार चल रहा है. इन्होंने संसद में क्या किया? संसद में खुद कुछ नहीं कर पा रहे तो अपने साथी दलों को भी बोलने का मौका नहीं देते, संसद चलने नहीं देते. इसका सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस के साथी दलों को हो रहा है. दिल्ली में जो उन्होंने यह नंगापन दिखाया उससे उनके सारे साथी दल चौंक गए हैं, सबने उनसे किनारा कर लिया.”