Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और तालिबान में कौन ज्यादा ताकतवर? जानें किसके पास कितने हथियार

Pak VS Taliban: अफगानिस्तान के पास लगभग 1,70,000 से 2,00,000 के आसपास लड़ाके हैं, जो एक बड़ी ताकत को प्रदर्शित करता है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या ये पाकिस्तान के सामने टिक पाएंगे.
Taliban Foreign Minister And PAK PM

तालिबान के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. पहले अफगानिस्तान ने दावा किया कि पाकिस्तान ने हमारे सीमा के अंदर बमबारी की, जिसमें 19 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. बाद में पाकिस्तान ने भी दावा किया कि अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में बॉर्डर पर एयर स्ट्राइक की है. पाकिस्तान हमले के बाद बता भी रहा है कि हमने हमला किया है. अब ऐसे में तालिबान क्या करेगा? अफगानिस्तान, पाकिस्तान के मुकाबले कितना ताकतवर है, यहां जानते हैं.

बता दें, अफगानिस्तान के पास लगभग 1,70,000 से 2,00,000 के आसपास लड़ाके हैं, जो एक बड़ी ताकत को प्रदर्शित करता है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या ये पाकिस्तान के सामने टिक पाएंगे. क्योंकि पाकिस्तान की सेना तालिबान की सेना से कई गुना ज्यादा है. दोनों किसी भी हालत में मैच नहीं खाते हैं.

PAK के पास 6.50 लाख से ज्यादा सैनिक

पाकिस्तान तालिबान के मुकाबले ज्यादातर ताकतवर है. पाकिस्तान फोर्सेस के मामले में दुनिया में टॉप 15 में शामिल है. पाक के पास लगभग साढ़े 6 लाख से ज्यादा एक्टिव सैनिक वर्तमान में मौजूद हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के पास 170 से ज्यादा न्यूक्लियर वारहेड्स है, जो एक घोषित न्यूक्लियर पावर है. ऐसे में पाकिस्तान का सामना कर पाना तालिबान के लिए बड़ी चुनौती होगी.

तालिबान से ज्यादा ताकतवर है PAK?

इसके अलावा पाकिस्तान के पास मॉडर्न टैंक, लॉन्ग रेंज आर्टिलरी, क्रूज मिसाइल सिस्टम और विदेशी एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं. पाकिस्तान वैसे भी न्यूक्लियर पावर की वजह से काफी ताकतवर है. एयर डिफेंस सिस्टम की अगर बात की जाए, तो पाक के बेड़े में F-16 फाइटिंग फाल्कन, JF-17 थंडर और डसॉल्ट मिराज III वेरिएंट शामिल हैं, जो सटीक बमबारी, डीप स्ट्राइक मिशन और क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन करने में सक्षम हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं…’, AI समिट में प्रदर्शन पर PM मोदी का वार

तालिबान के पास क्या?

अगर पाकिस्तान के मुकाबले तालिबान की बात की जाए, तो उसके पास कोई ज्यादा ताकतवर हथियार नहीं है, जो पाकिस्तान के हथियार की मार सह सके. इसके अलावा तालिबान के हथियारों की लंबी दूरी क्षमता भी पाकिस्तान के मुकाबले कुछ नहीं है. डिफेंस की भी भारी कमी है. यानी, पाकिस्तान के सामने तालिबान काफी कमजोर पड़ सकता है, लेकिन तालिबान के पास छोटे हथियार और टेक्निकल इक्विपमेंट का बड़ा जखीरा है. ऐसे में तालिबान के पास भले ही हथियारों की संख्या काफी कम है. लेकिन वह पीछे हटने वाला नहीं है.

ज़रूर पढ़ें