Indore News: इंदौर में डायल 112 के ड्राइवर को कुत्ते से कटवाया, परदेशीपुरा थाना में 2 पर केस दर्ज
Indore News
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, यहां पर डायल-112 में कार्यरत एक ड्राइवर ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कराई हैं. ड्राइवर ने इन लोगों पर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है. पीड़ित ड्राइवर का कहना है कि ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय शासकीय बंगले के पास आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को उस पर छोड़ दिया. परदेशीपुरा थाना पुलिस ने शुभम पिता धनेन्द्र पांडे, निवासी मालवीय नगर की शिकायत पर धन्नालाल मेडा और सुनील मेडा, निवासी परदेशीपुरा पुलिस लाइन के पास, के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
डायल-112 वाहन के ड्राइवर पर कु्त्ते ने किया हमला
शुभम ने पुलिस को बताया कि वह परदेशीपुरा इलाके में डायल-112 वाहन का का ड्राइवर है. रात में जब वह अपनी ड्यूटी खत्म करके शासकीय बंगले के पास खड़ी अपनी बाइक लेने जा रहा था. तभी धन्नालाल और सुनील ने अपने पालतू कुत्ते को उस पर लपका दिया. कुत्ते ने शुभम ने दोनों हाथों पर और पीठ पर काट लिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा.
चीख-पुकार सुनकर भागे लोग
शुभम ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. शुभम की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए भागे और किसी तरह को कुत्ते को भगाया. इसके बाद आरोपियों से शिकायत करने पर दोनों के बीच विवाद शुरु हो गया. पीड़ित थाने पहुंच गया, जहां उसका मेडिकल कराया गया और पुलिस ने कुत्ते के मालिकों को खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं.
ये भी पढ़ें: MP News: धार भोजशाला विवाद मामले में आज अहम सुनवाई, High court में पेश होगी ASI की रिपोर्ट