‘ये दिल्ली नहीं, भोपाल है…’, CJP की बैठक में युवकों ने किया हंगामा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी मुर्दाबाद’ के लगे नारे

Bhopal CJP Meeting: भोपाल के गांधी भवन में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी की सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर मीटिंग हुई. इस दौरान युवकों ने हंगामा किया. युवकों ने 'कॉकरोच जनता पार्टी मुर्दाबाद', 'तानाशाही नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाए गए.
Cockroach Janata Party schools audit meeting youths created ruckus

भोपाल: CJP की मीटिंग में जोरदार हंगामा

Bhopal CJP Meeting: भोपाल के गांधी भवन में रविवार (30 अगस्त) को कॉकरोच जनता पार्टी की बैठक हुई. सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर हुई मीटिंग में छात्र और युवा पहुंचे. इसी दौरान CJP की गतिविधियों को लेकर सवाल पूछे गए. इसे लेकर विवाद हो गया. इसके साथ ही नारेबाजी की गई.

पुलिस ने शांत कराया मामला

ये पूरा विवाद सवाल पूछने के दौरान शुरू हुआ. सीजेपी कार्यकर्ता ने अपनी बात रखी. इसके बाद गौतम जायसवाल नामक युवक ने CJP की गतिविधियों पर सवाल उठाए. दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन को एंटी-नेशनल बता दिया. उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि भोपाल में भी दिल्ली की तरह कीड़ों वाला प्रदर्शन हो. इसके बाद मंच के सामने बैठे कई युवकों ने नारेबाजी शुरू कर दी.

युवकों ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी मुर्दाबाद’, ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाए गए. युवकों का आरोप है कि उनके सवालों के जवाब नहीं दिए गए. उनसे माइक छुड़ाया गया. इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों को समझाया. इसके बाद मामला शांत हुआ.

काली टी-शर्ट पहनकर आए थे

छात्रों का एक समूह बैठक के दौरान अंदर पहुंचा. इनमें कुछ छात्र काली टी-शर्ट पहने हुए थे. उन्होंने CJP के प्रतिनिधियों से स्कूलों के ऑडिट को लेकर सवाल किए. दिल्ली में हुए प्रदर्शन और संगठन की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठाए गए. इसके साथ ही एंटी नेशनल लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया.

‘हमारे साथ धक्का-मुक्की हुई’

भोपाल उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान के छात्र गौतम जायसवाल ने कहा कि आज गांधी भवन में सरकारी स्कूलों के सर्वे पर CJP की एक मीटिंग रखी गई थी. इसमें मैं और मेरे कुछ साथी शामिल हुए. CJP के नेशनल ऑर्गेनाइजेशन इंजार्च अजिंक्य शिंदे से मेरे सवाल-जवाब चल रहे थे. इस दौरान मैंने उनसे कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान जो एंटी नेशनल गतिविधियां पनपी थीं. वो भोपाल में प्रदर्शन के दौरान नहीं पनपनी चाहिए. इस पर कॉकरोच जनता पार्टी क्या एक्शन लेगी.

ये भी पढ़ें: ‘मिशन 2028’ की तैयारी, बूथ सशक्तिकरण का मंत्र, ओरछा में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में Gen-Z पर फोकस

उन्होंने आगे बताया कि इस बात पर उनके कार्यकर्ता मुझ पर भड़क गए. मुझसे माइक छीना गया और झूमाझटकी करने की कोशिश की. इस दौरान हमारे साथियों और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई. उनके द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल और धक्कामुक्की की गई.

ज़रूर पढ़ें