Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान

CG Budget 2026: आज विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026-27 पेश किया. इस बार का बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ है. वहीं इस बजट में महिलाओं और बच्चियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं.
CG Budget 2026

रानी दुर्गावती योजना

CG Budget 2026: आज विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026-27 पेश किया. इस बार का बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ है. वहीं इस बजट में महिलाओं और बच्चियों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. जिसमें रानी दुर्गावती योजना और महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना की शुरुआत की जाएगी.

क्या है रानी दुर्गावती योजना?

  • वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया.
  • इसके तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी.

महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान

  • मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना

इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को धार्मिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा. इस योजना के जरिए महिलाओं के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.

  • महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान

सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए महतारी वंदन योजना पर 8200 करोड़ का प्रावधान किया है.

  • प्रदेश में बनेंगे 250 महतारी सदन 

सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 250 महतारी सदन बनेंगे, जसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

  • मितानिन कल्याण निधि

सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए मितानिन कल्याण निधि पर 350 करोड़ का प्रावधान किया है.

  • मिशन वात्सल्य योजना

सरकार ने वर्ष 2026-27 में मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ का प्रावधान किया है.

ये भी पढ़ें- CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया

  • महतारी वंदन योजना के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है. छत्तीसगढ़ में 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट बनाया है.

ज़रूर पढ़ें