CG Budget 2026: बजट में किसानों को करोड़ों की सौगात, मिलेगा ब्याज मुक्त लोन, दलहन फसल के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

CG Budget 2026: वित्त मंत्री ने कहा कि दलहन फसलों के‍ लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है. कृषि पंपो के लिए 5500 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
Crores of rupees gift to farmers in the budget

बजट में किसानों को करोड़ो की सौगात

CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सत्र 2026-27 का बजट सदन में पेश किया है. बजट में सरकार ने किसानों को विशेष महत्व दिया है. सदन में बजट पेश करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है. उन्‍होंने बजट में किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया कि किसानों को ब्याज मुक्त लोन मिलेगा. इसके लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

दलहन के लिए बजट में 100 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ने कहा कि दलहन फसलों के‍ लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है. सरकार ने कृषि पंपो के लिए बजट में 5500 करोड़ का प्रावधान किया है. वहीं मार्कफेड के लिए सरकार ने बजट में 6000 करोड़ का प्रवधान किया है. उन्‍होंने बताया कि सरकार ने 437 लाख मिट्रिक की धान खरीदी की गई है.

सिकासार लिंर्किंग परियोजना के लिए 3047 करोड़ का प्रावधान

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट पेश करते हुए कहा कि सिकासार लिंकिंग परियोजना के लिए सरकार ने 3047 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. उन्‍होंने बताया कि भूमिहीन किसाना परिवारों के लिए 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है. वहीं नेचुरल फॉर्मिंग के लिए सरकार ने बजट में 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.

ये भी पढे़ं- CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान

ज़रूर पढ़ें