CG Budget 2026: छत्तीसगढ़ के SANKALP बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य को क्या मिला? इतने हजार करोड़ रुपये होंगे अगले एक साल में खर्च
CG Budget 2026
Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश का बजट पेश कर दिया है. इस बार सरकार ने 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया है. विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है. इस बजट में सरकार ने कई बड़ी योजनाओं को लेकर करोड़ों रुपये का आवांटन किया है. छत्तीसगढ़ के इस SANKALP बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को कितना पैसा मिला और सरकार आने वाले 1 साल में इन क्षेत्रों क्या-क्या करने वाली है आइए जानते हैं.
छत्तीसगढ़ के बजट में शिक्षा के लिए क्या मिला?
इस बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छात्र-छात्राओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. इसके अलावा उन्होंने राज्य को एजुकेशन हब बनाने पर भी जोर दिया है. वित्त मंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़-2047 हमारा लक्ष्य है.
- 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान
- सीएम शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
- विद्यालय अनुदान के लिए 731 करोड़ का प्रावधान
- कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाएंगे
- 25 कॉलेज भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ का प्रावधान
- 500 आंगनवाड़ी केंद्र के लिए 42 करोड़
- एजुकेशन सिटी के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये के प्रावधान
- प्रदेश में स्टूडेंट्स के लिए छात्रावासों (Hostel) का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
- आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों की अधोसंरचना उन्नयन के लिए ₹50 करोड़ का प्रावधान किया. CG, ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) उड़ान, शिखर, मंजिल ₹33 करोड़ का प्रावधान.
छत्तीसगढ़ के बजट में स्वास्थ्य के लिए क्या मिला?
स्वास्थ्य क्षेत्र में 5 नई आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 42 करोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. दवाओं की गुणवत्ता जांच हेतु 25 करोड़ रुपये की लागत से लैब स्थापित की जाएगी.
- आयुषमान योजना के लिए 1.5 हजार करोड़
- 25 विकासखंडों में डायलिसिस केंद्र खुलेंगे
- रायपुर में पहला होम्योपैथिक कॉलेज खुलेगा
- कुनकुरी, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज
- खाद्य पदार्थ, दवाइयों की जांच के लिए लैब
- एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़