CG News: ‘ये अज्ञान और दुर्गति का बजट है’, भूपेश बघेल बोले- इसमें किसान और महिलाओं के लिए कुछ नहीं
भूपेश बघेल(File Photo
CG News: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में सत्र राज्य का बजट पेश किया. वहीं बजट पेश करने के के साथ ही सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है. बघेल ने कहा कि इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है.
‘ये अज्ञान और दुर्गति का बजट है’
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘ये अज्ञान और दुर्गति के संकल्प का बजट है. ये विनाश का बजट है. इसमें ना किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है. इसके अलावा अनुसूचित जाति, उद्योग और व्यापार के लिए कुछ भी नहीं है. ये निराशा भरा बजट है. इसमें करीब पौने दो घंटा का भाषण नीरस और उबाऊ था. इस बजट में कुछ नहीं है. मंत्री एक-एक सड़क का नाम पढ़ रहे थे. एक-एक गांव और एक-एक सड़क का नाम पढ़ रहे थे. ऐसा मैंने किसी भी मंत्री को करते नहीं देखा है. 31 सौ रुपये में धान खरीदने की बात कही थी. उत्पादन तो हुआ लेकिन धान खरीदी कम कर दी.’
#WATCH रायपुर: कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर कहा, "ये अज्ञान, दुर्गति के संकल्प का बजट है। ये विनाश का बजट है। इसमें न किसानों के लिए कुछ है, न महिलाओं के लिए कुछ है, न युवाओं के लिए कुछ है, न अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए कुछ है…" pic.twitter.com/GRQSOIdjpV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2026
1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी को विधानसभा में राज्य का 26वां बजट पेश किया. ये बजट कुल एक लाख 72 हजार करोड़ का था. वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने ओपी चौधरी के बजट की तारीफ की. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बजट हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है. सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार मिशन मोड में काम करने में यकीन रखती है.
ये भी पढे़ं: CG Budget 2026: बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान, लॉन्च होंगे 5 बड़े मिशन