CG Budget Session Live: सदन में बजट को लेकर विपक्ष ने वित्त मंत्री से पूछे सवाल, जवाबों से असंतुष्ट होकर किया वॉकआउट
CG Budget 2026 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी. इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और राजेश अग्रवाल अपने-अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों के जवाब देंगे.
सदन में राज्य विद्युत नियामक आयोग, मनरेगा और गौसेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 149 B बायपास जमीन मुआवजा मामला गूंजेगा. साथ ही रामचंद्रपुर के पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को परीक्षा केंद्र से वंचित किए जाने का मुद्दा भी उठाया जाएगा. इसके अलावा याचिकाएं और विभिन्न समितियों की रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 दिसंबर 2025 के प्रश्नोत्तरी के उत्तर को लेकर विशेष वक्तव्य देंगे. वित्तीय वर्ष 2026–27 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा भी जारी रहेगी. पढ़ें विधानसभा के कार्यवाही की लाइव अपडेट्स-