T20 World Cup 2026: श्रीलंका के बाहर होने पर सनथ जयसूर्या का छलका दर्द, हेड कोच पद से देंगे इस्तीफा!
सनथ जयसूर्या
T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में शनिवार को पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों के बीच भिड़त हुई. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को पाकिस्तान के हाथों 5 रन से हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दे दिया है.
क्या हेड कोच पद से इस्तीफा देंगे सनथ जयसूर्या?
दरअसल पाकिस्तान के हाथों करारी हार झेलने के बाद श्रीलंकाई हेड कोच सनथ जयसूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने पद से इस्तीफा देने के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने साफ कहा कि वह फिलहाल अपने पद से इस्तीफा नहीं दें रहे हैं, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट को कोई बेहतर विकल्प मिलता है, तो वह अपनी जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार है. जयसूर्या के इस बयान से संकेत मिलते है कि उनका कार्यकाल अब निर्णायक मोड़ पर है.
अनुबंध को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीलंका के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपने भविष्य को लेकर कहा कि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. उनका मौजूद अनुबंध जून 2026 तक है. उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ”मैंने सोच था कि यह जिम्मेदारी किसी और को सौंप दूं. इंग्लैंड सीरीज से पहले भी मैंने साफ किया था कि यहां लंबे समय तक रहने की योजना में नहीं हूं. वर्ल्ड कप जिस तरीके से खत्म हुआ उसका मुझे अफसोस है. पिछले डेढ़ साल में हमने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. जून में मेरा अनुबंध खत्म हो रहा है. हालांकि मैंने अभी बोर्ड को आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं दी है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के प्रदर्शन की बात करें टूर्नामेंट में उनके अभियान की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही. लीग स्टेज में जिम्बाब्वे के हाथों शर्मनाक हार झेलने के बाद टीम सुपर-8 में पहुंची. फिर सुपर-8 में उसे अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के खिलाफ हर झेलने के साथ ही श्रीलंका का इस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है.