इस होली ट्राई करें ये 5 यूनिक पकौड़े, रंगों के साथ स्वाद का भी होगा धमाका
Holi 2026 Pakora Recipes: होली के त्यौहार पर पकौड़ों के बिना मजा अधूरा है. वैसे तो अक्सर लोग आलू, प्याज या गोभी के पकौड़े ही बनाते हैं, लेकिन इस बार आप अपनी पार्टी में कुछ नया और हटकर ट्राई कर सकते हैं. यहां दी गई पकौड़ों की 5 खास वैरायटी न केवल आपके मेन्यू को अलग बनाएंगी, बल्कि इनका स्वाद भी जबरदस्त है. इन्हें बनाना बहुत आसान है और इन्हें खाकर आपके मेहमान आपकी कुकिंग के कायल हो जाएंगे.
आप इस होली पालक के पकौड़े बनाकर, परिवार के साथ इनका स्वाद ले सकते हैं.
ताजी पालक की पत्तियों को बेसन और चावल के आटे के गाढ़े मसालेदार घोल में डुबोकर कुरकुरा होने तक तल लें.
बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम इन पकौड़ों को तीखी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.
औषधीय गुणों से भरपूर मोरिंगा के पकौड़े बनाने के लिए इसकी पत्तियों को डंठल से अलग कर अच्छी तरह धो लें.
अब बेसन में हल्दी, धनिया पाउडर, हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट मिलाकर पत्तियों के साथ एक मिश्रण तैयार करें, फिर इसके छोटे-छोटे पकौड़े सुनहरे होने तक तल लें.
बारीक कटी पत्तागोभी में बेसन, मसाले और एक्स्ट्रा कुरकुरेपन के लिए थोड़ी सूजी मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें.
इस मिश्रण की छोटी बॉल्स बनाकर सुनहरा तल लें और इन्हें तीखी हरी चटनी या सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
नॉन वेज के दीवानों के लिए होली पर चिकन पकौड़ा सबसे बेस्ट ऑप्शन होगा. सबसे पहले बोनलेस चिकन को अदरक-लहसुन, मसालों और नींबू के रस में मैरीनेट करने के बाद बेसन और कॉर्नफ्लोर की कोटिंग चढ़ाकर तल लें.
बाहर से कुरकुरे और अंदर से जूसी चिकन पकौड़े होली की पार्टी में मेहमानों का दिल जीत लेंगे.
उत्तराखंड के प्रसिद्ध गुड़हल के फूलों को साफ करके उन्हें बेसन, हल्दी और चाट मसाले के चटपटे घोल में अच्छी तरह डुबो दें.
इन फूलों को हल्का कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें. फिर इनका अनोखा और लाजवाब स्वाद आपकी होली पार्टी में आकर्षण का केंद्र बन जाएगा.