बिहार से राज्यसभा जाएंगे नितिन नवीन, बीजेपी ने छह राज्यों में उतारे नौ उम्मीदवार
bjp
भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 नामों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में नितिन नवीन समेत और भी कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं.भाजपा ने नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा भेजने के तैयारी कर रही है. इसके अलावा असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन का नाम है. छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम है. इस लिस्ट में आगे हरियाणा से संजय भाटिया, पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा और ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार दो लोगों के नाम हैं.
नामांकन में के लिए 1 दिन का समय
गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव 2026 की नामांकन प्रक्रिया में केवल 1 दिन का समय बाकी हैं. बिहार की पांच सीटों के लिए एनडीए और आरजेडी के बीच मुकाबला बिहार समेत 10 राज्यों की 37 विधानसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव होने हैं. नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है. 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी के कारण नामांकन के लिए केवल 5 मार्च का दिन बाकी बचा है. बिहार की 5 सीटों की के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को जारी हुई थी.
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections.
— ANI (@ANI) March 3, 2026
Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar.
Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam.
Laxmi Verma from Chhattisgarh.
Sanjay Bhatia from Haryana.
Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha
Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi
नितिन नवीन मौजूदा वक्त में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनकी उम्मीदवारी बिहार में पार्टी की बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है.
इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव
निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) के नाम शामिल हैं. इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी.
ये भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत, AI समिट प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने दी बेल