श्रीलंका के पास ईरानी जहाज पर सबमरीन से हमला, 100 लोग लापता और 78 घायल

Israel Iran War: श्रीलंका की वायुसेना के मुताबिक उन्हें एक डिस्ट्रेस कॉल मिली. उस दौरान आसमान में कोई एयरक्राफ्ट नहीं था. श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार जहाज के आसपास कोई जहाज भी नहीं था. जो जहाज समुद्र में डूबा है, वह ईरानी मिलिट्री वेसल है.
Iranian ship sinks off near SriLankan coast 100 missing and 78 injured

इरानियन शिप (फाइल फोटो)

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान पर इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई के बाद से खाड़ी देशों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. कई देशों पर ईरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है. अब खबर है कि ईरानी जहाज पर श्रीलंका के पास सबमरीन अटैक हुआ है. बताया जा रहा है कि इस हमले में 100 से ज्यादा लोग लापता है और 78 लोग घायल हैं.

क्या है पूरा मामला?

श्रीलंका की वायुसेना के मुताबिक उन्हें एक डिस्ट्रेस कॉल मिली. उस दौरान आसमान में कोई एयरक्राफ्ट नहीं था. श्रीलंकाई नौसेना के अनुसार जहाज के आसपास कोई जहाज भी नहीं था. जो जहाज समुद्र में डूबा है, वह ईरानी मिलिट्री वेसल है.

इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है, अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. श्रीलंका नेवी के प्रवक्ता का कहना है कि कई शव बरामद किए गए, जो जहाज में सवार क्रू के हो सकते हैं. इसके साथ नेवी का कहना है कि ये घटना श्रीलंका की समुद्री सीमा के बाहर हुई है. समाचार एजेंसी रॉइटर्स का कहना है कि इस हादसे में 101 लोग लापता हैं और लगभग 78 घायल हैं.

ये भी पढ़ें: ‘भारत-इजरायल मिलकर हमारे खिलाफ रच रहे साजिश’, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच PAK मंत्री का बड़ा दावा

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

श्रीलंका की स्थानीय मीडिया के अनुसार जहाज ने दक्षिणी श्रीलंका के गाले के तट से संकट में होने के संकेत दिए थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं, विदेश मंत्री विजिथा हेरथ ने श्रीलंकाई संसद में कहा कि अब तक 32 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. इसके अतिरिक्त उन्होंने कोई जानकारी शेयर नहीं की.

ज़रूर पढ़ें