T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, श्रीलंका में महिला स्टाफ से की बदसलूकी

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ा एक नया विवाद सामने आ गया है.
Pakistan Cricket Team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ा एक नया विवाद सामने आ गया है. दरअसल, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे. जहां होटल में ठहरे एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर महिला स्टाफ से बदसलूकी का आरोप लगा है.

पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बदसलूकी का आरोप

दरअसल, यह घटना उस वक्त की है, जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के एक होटल गोल्डन क्राउन होटल में ठहरी थी. आरोप के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी ने महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया, जिसके बाद होटल के अधिकारियों ने इसकी शिकायत पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर नवीद चीमा से की. इसके बाद चीमा ने उस खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया और होटल मैनेजमेंट से माफी मांगी.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? जानें पूरी डिटेल

महिला स्टाफ ने चिल्ला कर मांगी थी मदद

पाकिस्तान ने अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इस मैच से पहले ही पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप टीम के एक खिलाड़ी ने होटल की महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी की. टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इसका दावा किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के दौरान महिला स्टाफ मेंबर ने चिल्लाकर मदद के लिए आवाज लगाई थी, जिसके बाद होटल के अन्य कर्मचारी उनकी मदद के लिए पहुंचे थे. हालांकि अब तक उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है.

पीसीबी ले सकता है एक्शन

पाकिस्तान टीम के मैनेजर नवीद चीमा द्वारा जल्द ही मामले को निपटाया गया. लेकिन अब माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा उस खिलाड़ी से पूछताछ होगी और उसे अनुशासनात्मक समिति के सामने पेश होना पड़ सकता है. जहां उनपर आगे की कार्रवाई हो सकती हैं.

ज़रूर पढ़ें