IND vs ENG: वानखेड़े स्टेडियम में सजी सितारों की महफिल, रणबीर-आलिया समेत इन स्टार्स ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला, देखें वीडियो

IND vs ENG: वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा था, जहां बॉलीवुड सितारों के पहुंचने से ग्लैमर का तड़का लग गया. बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और नन्ही बेटी राहा के साथ मैच का आनंद लेते दिखे.
Bollywood celebrities at Wankhede Stadium

बॉलीवुड सितारे मैच देखने पहुंचे

IND vs ENG: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कल यानी 5 मार्च 2026 को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जहां भारतीय टीम ने इंग्लैंड को बुरी तरह परास्त कर दिया. इस हाई-वोल्टेज मैच को देखने के लिए इतने दर्शक पहुंचे थे कि स्टेडियम में पैर रखने की जगह नहीं थी. बॉलीवुड के कई सितारे भी स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे थे. एक तरफ जहां मैदान के अंदर भारतीय खिलाड़ी चौकों और छक्कों की बौछार कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ मैदान के बाहर बॉलीवुड सितारे अपने परिवार और पत्नियों के साथ मैच का आनंद लेकर महफिल लूट रहे थे. वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह और एक्साइटमेंट दिखाई दे रहा था.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मैच देखने पहुंचे

वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा था, जहां बॉलीवुड सितारों के पहुंचने से ग्लैमर का तड़का लग गया. बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और नन्ही बेटी राहा के साथ मैच का आनंद लेते दिखे.

खास बात यह रही कि राहा और रणबीर दोनों ने टीम इंडिया की जर्सी पहनी हुई थी, जो फैंस के लिए काफी प्यारा पल था. रणबीर अक्सर क्रिकेट के प्रति अपना लगाव जाहिर करते रहते हैं और यहां भी वे पूरे जोश के साथ भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए.

वरुण धवन-अनिल कपूर भी झूमते हुए नजर आए

इसके अलावा, कैमरे के एक एंगल में वरुण धवन भी दर्शकों के साथ झूमते हुए दिखाई दिए और उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती थी. साथ ही ‘एनिमल’ फिल्म में रणबीर के पिता का रोल निभाने वाले विश्व प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर भी मैच का आनंद लेते नजर आए.

कल से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वरुण धवन और अनिल कपूर एक साथ बैठकर इस हाई-वोल्टेज मैच का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

धोनी-रोहित भी मौजूद रहे

बॉलीवुड हस्तियों के अलावा, क्रिकेट के मैदान पर एम एस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी ने भी समां बांध दिया.

टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा.

ज़रूर पढ़ें