भाई अर्जुन की शादी में सारा तेंदुलकर का जलवा, गुलाबी साड़ी में लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
सारा तेंदुलकर
Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बीते दिन शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस दौरान सारा तेंदुलकर ने भाई की शादी में अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. शादी के इस खास मौके पर सारा का एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
भाई की शादी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आई सारा
दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सारा तेंदुलकर बेहद ही खूबसूरत गुलाबी साड़ी में नजर आईं. इस शादी में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए ड्रेस की हर तरफ चर्चा है. सारा की इस साड़ी पर बारीक कढ़ाई और ट्रेडिशनल डिजाइन देखने को मिला, जिसने उनके इस लुक को और खास बना दिया. सारा ने इस साड़ी के साथ हॉट पिंक कलर का सिल्क ब्लॉउज पहना है. जिसमें स्लीव्स और नेकलाइन पर नाजुक कढ़ाई की गई थी. इससे उनका लुक और भी ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final: कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच? नोट कर लीजिए सारी डिटेल
पहनी ट्रेडिशनल ज्वेलरी
अपने इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए सारा ने हेवी ज्वेलरी पहनी है. उन्होंने ग्रीन बीड ड्रॉप्स वाला मल्टी-लेयर्ड स्टोन एम्बेडेड नेकलेस पहला, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग और एक मांग टीका भी लगाया है. इसी के साथ उन्होंने हाथों में चूड़ी के साथ एक रिंग पहन रही है. जो उनके इस लुक को और खास बना रहा था.
>Sara Tendulkar, daughter of legendary cricketer Sachin Tendulkar wore an Indian traditional saree at her brother Arjun Tendulkar's wedding and looked absolutely beautiful and awesome. pic.twitter.com/lhkwkxz3wv
— Gautam Singh (@Gautamk19229563) March 6, 2026
प्री वेडिंग फंक्शन में भी खींचा ध्यान
इससे पहले सारा तेंदुलकर ने भाई अर्जुन के प्री वेडिंग समारोह में अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस दौरान वह कस्टम मल्टीकलर गुजराती लहंगा-चोली में नजर आई थी. इसे डिजाइनर अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया था. इस दौरान कुंदन ज्वेलरी, मांग टीका और सटल मेकअप के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक खूब पसंद किया गया.