Guru Margi 2026: बृहस्पति हुए मार्गी, इन चार राशियों पर साल भर बरसेगा पैसा और सफलता
Guru Margi 2026: पुनर्वसु का अर्थ है 'फिर से बसना', जो जीवन में नई शुरुआत, धैर्य और सकारात्मकता का प्रतीक है. अगले 9 महीनों तक गुरु की यह स्थिति शिक्षा, भाग्य और धन के मामले में इन चार राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगी और जीवन के अंधेरे को दूर कर खुशहाली लाएगी.
गुरु मार्गी 2026
Guru Margi 2026: ज्योतिष के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति अब 13 दिसंबर तक पुनर्वसु नक्षत्र में सीधी चाल चलेंगे. गुरु का अपने ही नक्षत्र में होना बेहद शुभ माना जाता है. पुनर्वसु का अर्थ है ‘फिर से बसना’, जो जीवन में नई शुरुआत, धैर्य और सकारात्मकता का प्रतीक है. अगले 9 महीनों तक गुरु की यह स्थिति शिक्षा, भाग्य और धन के मामले में इन चार राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगी और जीवन के अंधेरे को दूर कर खुशहाली लाएगी.
वृषभ राशि
- संपत्ति और जमीन-जायदाद के मामलों में बड़े लाभ मिलने के योग हैं.
- रुके हुए प्रॉपर्टी के सौदे पूरे होंगे और पैतृक संपत्ति से भी फायदा मिल सकता है.
- यदि आप नया घर या कोई नई जमीन खरीदने की योजना बना रहे थे, तो यह समय आपके लिए शुभ है.
कर्क राशि
- आपकी बातचीत करने के तरीके और व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा.
- कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलेगा और लंबे समय से अटके सरकारी काम तेजी से पूरे होंगे.
- आपके प्रयासों में तेजी आएगी. कार्यस्थल पर किए गए परिश्रम का अच्छा मिल सकता है.
धनु राशि
- नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और ऑफिस की परेशानियां दूर होंगी.
- आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बेहतरीन तालमेल बिठा पाएंगे.
- इसके अलावा, पिछले कुछ समय से आप जिन समस्याओं का सामना कर रहे थे, वो जल्दी ही दूर होने वाली हैं.
मीन राशि
- बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे और पुराने निवेश से अब मुनाफा होना शुरू होगा.
- गुरु या बड़ों की सलाह से लिए गए फैसले करियर और धन के मामले में सटीक साबित होंगे.
- इसके साथ ही नया निवेश करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है.