Karwa Chauth 2026: MP के इस जिले में सबसे पहले चमकेगा चांद, अपने-अपने शहर की नोट कर लें ये टाइमिंग
करवा चौथ 2026
इस साल देशभर में 29 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत किया जाएगा. सुहागिन महिलाएं सुबह उठकर सरगी खाने के बाद पूरे दिन अपनी पत्नी की लंबी आयु के लिए बिना पानी के व्रत रखती हैं. इस व्रत का परायण महिलाएं शाम चांद को अर्ग देने के बाद करती हैं. ऐसे में महिलाएं शाम होते ही पूजा के बाद चांद का दीदार करने के लिए इंतजार करती हैं. लेकिन इस बार चक्रवात ‘अर्नब’ की वजह से चांद के दीदार में थोड़ी देरी हो सकती है.
मध्य प्रदेश के शहरों में चांद निकलने के समय लेकर एक्सपर्ट का क्या कहना है आइए जानते हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एमपी में सबसे पहले चांद सिंगरौली में चांद 8.01 मिनट पर चमकेगा. वहीं सबसे लास्ट में आलीराजपुर में रात करीब 8.41 मिनट पर चांद नजर आएगा. राजधानी भोपाल की बात करे तो शहर में चांद रात करीब 8.26 मिनट पर नजर आएगा. वहीं इंदौर में 8.34 मिनट का टाइमिंग बताया जा रहा है.
क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग ने भी जानकारी साझा करते हुए बताया है कि करवा चौथ के दिन यानी 29 अक्टूबर को को पूर्वी मध्य प्रदेश जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में तेज बारिश का आसार है. इस वजह से यहां पर चांद दिखने में मुश्किल हो सकती है. वहीं पश्चिमी हिस्से भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में बादल छाए रखते हैं. इस वजह से चांद के दीदार का इंतजार थोड़ी लंबा हो सकता है.
इस व्रत के दौरान महिलाएं गणेश जी, चौथ माता और चंद्र देव की पूजा करती हैं. रात में चंद्रमा निकलने के बाद अर्घ्य दिया जाता है. चंद्र दर्शन और पूजा के बाद ही खाना-पानी ग्रहण कर व्रत खोला जाता है. इस व्रत में करवा चौथ माता की कथा सुनना या पढ़ना जरूरी होता है. बिना इसके व्रत पूरा नहीं माना जाता.
व्रत के शुरुआत में निभाई जाती है रस्म
करवा चौथ के लंबे व्रत की शुरुआत से पहले सुबह-सुबह एक खास रस्म निभाई जाती है, जिसे सरगी कहते हैं. ये सरगी सास की ओर से बहू को दी जाती है. सरगी की थाली में फल, मिठाई, मेवे और फेनी जैसी चीजें रखी जाती हैं. इस परंपरा के पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है. सरगी की थाली में वो सभी जरूरी चीजें होती हैं, जो व्रत में आपके काम आती हैं. जो दिन भर भूखे रहने के दौरान शरीर को ऊर्जा देती हैं.
ये भी पढे़ं- MP News: भोपाल से इंडिगो की फ्लाइट रद्द, शिवराज सिंह चौहान भी फंसे, दिल्ली जा रहा था विमान