MP BJP ने महिला पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की, 38 नेताओं के नाम शामिल
सांकेतिक तस्वीर.
MP BJP List: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को महिला पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की है. इसमें बीजेपी की 38 महिला नेताओं के नाम शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की है. भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी की घोषणा की गई है.
मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति पर महिला मोर्चा के बाद पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है.
कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली मोना BJP में अब महामंत्री
बीजेपी की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में शामिल लिस्ट में मोना सुस्तानी के नाम की काफी चर्चा है. मोना सुस्तानी कांग्रेस के सिंबल पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. लेकिन कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोना अब बीजेपी महिला मोर्चा के संगठन में महामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगी.
2019 के लोकसभा चुनाव में मोना सुस्तानी राजगढ़ से चुनाव लड़ी थीं. इस चुनाव में बीजेपी के रोड़मल नागर ने उन्हें हरा दिया था. जिसके एक साल बाद यानी 2020 में ही वे बीजेपी में शामिल हो गईं थीं.
महिला मोर्चा पदाधिकारियों की नई लिस्ट


पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा
वहीं महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है. इनमें 36 नेताओं के नाम शामिल हैं.


