IPL 2026: करन के बिना भी खतरनाक दिख रही राजस्थान रॉयल्स, देखें नई प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स
Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. टीम इस बार युवा खिलाड़ियों और अनुभवी सितारों के संतुलन के साथ मैदान में उतर सकती है. हालांकि सैम करन के बाहर होने से टीम कॉम्बिनेशन में कुछ बदलाव तय माने जा रहे हैं.
यशस्वी-वैभव करेंगे ओपन!
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स में ओपनिंग की जिम्मेदारी भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के कंधों पर हो सकती होगी, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उनके साथ युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है, जो टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में कप्तान रियान पराग, ध्रुव जुरेल और अनुभवी फिनिशर शिमरोन हेटमायर टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘क्रिकेट तो खत्म हो गया इनका…’, ईद पर बाबर आजम ने बनाया शीर खुरमा तो फैंस ने किया ट्रोल
रवींद्र जडेजा पर अहम जिम्मेदारी
ऑलराउंडर की भूमिका में भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम के लिए सबसे अहम कड़ी साबित हो सकते हैं. करन के बाहर होने के बाद जडेजा पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी. इसके अलावा टीम किसी युवा ऑलराउंडर को भी मौका दे सकती है, ताकि संतुलन बनाए रखा जा सके.
गेंदबाजी विभाग में इन खिलाड़ियों को मौका
गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हो सकते हैं, जो नई गेंद और डेथ ओवर्स दोनों में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. उनके साथ संदीप शर्मा अनुभव का तड़का लगाते नजर आ सकते हैं. स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी रवि बिश्नोई के कंधों पर हो सकती है.
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा , डोनोवन फ़ेरीरा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे
इम्पैक्ट प्लेयर: कुलदीप सेन, नांद्रे बर्गर