MP News: शिक्षकों के 1 लाख से ज्यादा पद खाली, 3 आंदोलन से भी नहीं बनी बात, चौथी बार सड़क पर उतरेंगे अभ्यार्थी

MP News: प्रदेश के स्कूलों में 1 लाख से ज्यादा अध्यापकों के पद रिक्त है लेकिन भर्ती कब होगी अभी तक कुछ अता-पता नहीं हैं.
शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन

शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती का मुद्दा लगातार गर्म होता जा रहा है. प्रदेश के स्कूलों में 1 लाख से ज्यादा अध्यापकों के पद रिक्त है लेकिन भर्ती कब होगी अभी तक कुछ अता-पता नहीं हैं. इस भर्ती को लेकर अभी तक उम्मीदवार तीन बार आंदोलन कर चुके है लेकिन भर्ती बोर्ड पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. अब चौथी बार नाराज अभ्यर्थी 24 मार्च को भोपाल में चौथी बार बड़े आंदोलन के लिए जुटेंगे. लगातार अनदेखी से युवाओं का गुस्सा अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है.

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़

पिछले कुछ महीनों में वर्ग-2 (माध्यमिक) और वर्ग-3 (प्राथमिक) शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी तीन बार बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। नवंबर 2025 से लेकर फरवरी 2026 तक हजारों की संख्या में अभ्यर्थी राजधानी पहुंचे, धरना दिया, रैली निकाली, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला. छात्रों का कहना है कि बार-बार प्रदर्शन के बावजूद यदि सरकार निर्णय नहीं ले रही, तो ये उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

चौथी बार आंदोलन की तैयारी

लगातार अनदेखी से नाराज अभ्यर्थियों ने 24 मार्च से फिर भोपाल में विशाल धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस बार आंदोलन को पहले से ज्यादा बड़ा और लंबा करने की रणनीति बनाई जा रही है. कई जिलों से हजारों अभ्यर्थियों के राजधानी पहुंचने की तैयारी है. अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कहा है कि अगर इस बार भी सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन अनिश्चितकालीन किया जाएगा और इसे प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP News: जबलपुर में चांदी में निवेश के नाम पर ठगी, मुनाफे का लालच देकर ठगे 40 लाख, आरोपी फरार

ज़रूर पढ़ें