रेल यात्री ध्यान दें! 26-27 मार्च को रेलवे का PRS सिस्टम रहेगा बंद, नहीं होगी टिकट बुकिंग

Indian Railway: उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली PRS सेवाओं को करीब 5 घंटे के लिए इसलिए रोका जा रहा है, ताकि सिस्टम को अपडेट कर उसकी स्पीड और क्षमता को बढ़ाया जा सके. इस दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और PNR स्टेटस जैसी सभी जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी.
Indian Railway PRS shutdown

26 और 27 मार्च को नही होगी टिकट बुक

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. 26 और 27 मार्च 2026 की रात दिल्ली में रेलवे की ऑनलाइन रिजर्वेशन सेवा (PRS) करीब 5 घंटे के लिए बंद रहेगी. इस दौरान यात्री न तो नई टिकट बुक कर पाएंगे और न ही पुरानी कैंसिल करा सकेंगे. साथ ही PNR स्टेटस चेक करने, पूछताछ करने या करंट रिजर्वेशन जैसी सुविधाएं भी नहीं मिलेंगी. अगर आप दिल्ली से जाने वाली किसी ट्रेन में सफर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इन घंटों में ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी.

कब तक टिकट बुक नहीं होगा?

उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली PRS सेवाओं को करीब 5 घंटे के लिए इसलिए रोका जा रहा है, ताकि सिस्टम को अपडेट कर उसकी स्पीड और क्षमता को बढ़ाया जा सके. इस दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और PNR स्टेटस जैसी सभी जरूरी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि यह एक अस्थायी रुकावट है, लेकिन इसका मकसद भविष्य में यात्रियों को बिना किसी परेशानी के और भी बेहतर व तेज सर्विस देना है ताकि उन्हें लंबी लाइनों से निजात मिल सके.

सेवाएं बंद रहने का समय

  • 26 मार्च 2026 (रात) – 23:45 बजे से
  • 27 मार्च 2026 (सुबह) – 04:45 बजे तक

रेलवे की ये सेवाएं बंद रहेंगी

  • PNR पूछताछ (PNR Enquiry)
  • करंट रिजर्वेशन (Current Reservation)
  • टिकट रद्द करना (Cancellation)
  • चार्ट तैयार करना (Charting)
  • EDR – Exceptional Data Report
  • काउंटर पर मिलने वाली PRS रिपोर्टें

ये भी पढ़ें-Trains Cancelled: यात्री कृप्या ध्यान दें! ये 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द, घर से निकलने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

PRS सिस्टम क्यों बंद रहेगा?

दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में मेंटेनेंस का काम होने के कारण टिकट बुक करने, उसे कैंसिल करने और PNR स्टेटस चेक करने जैसी सुविधाएं कुछ समय के लिए बंद रहेंगी. इससे यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन यह सुधार जरूरी है क्योंकि इसी सिस्टम के जरिए यात्री आसानी से कंफर्म और जनरल टिकट बुक कर पाते हैं. इस ऑनलाइन सुविधा की मदद से ही लोग घर बैठे अपनी यात्रा की प्लानिंग कर लेते हैं, जो मेंटेनेंस के दौरान उपलब्ध नहीं होगी.

ज़रूर पढ़ें