Ration Card Update: बिना राशन कार्ड के भी मिलेगा हर महीने राशन, सरकार ने लागू किया यह नया नियम, जानिए कैसे

Ration Without Ration Card: राशन कार्ड धारकों की इसी भूल को ध्यान में रखते हुए और उन्हें राहत देने के लिए सरकार ने एक नया कदम उठाया है. अब अगर आप अपने राशन कार्ड को घर पर या कहीं दूसरी जगह भूल जाते हैं, तो भी बिना कार्ड के राशन पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
ration card

राशन कार्ड

राशन कार्ड धारकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार राशन वितरण प्रणाली के तहत सभी राज्यों के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को हर महीने राशन देती है. वहीं सरकार और विभाग समय-समय पर राशन कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव भी करते हैं, जिससे धारकों को राहत मिलती है. मान लीजिए अगर आप राशन लेने के लिए सरकारी दुकान पर जाते हैं और आपका राशन कार्ड घर पर ही छूट जाता है, तो ऐसे में आपके मन में यही डर और सवाल होगा कि राशन दुकानदार आपको राशन नहीं देगा और घर से वापस राशन कार्ड लाने को कहेगा.

राशन कार्ड धारकों की इसी भूल को ध्यान में रखते हुए और उन्हें राहत देने के लिए सरकार ने एक नया कदम उठाया है. अब अगर आप अपने राशन कार्ड को घर पर या कहीं दूसरी जगह भूल जाते हैं, तो भी बिना कार्ड के राशन पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

बिना राशान कार्ड के भी ले सकते हैं अनाज

सरकार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट X पर यह साफ कर दिया है कि अगर कोई जरूरतमंद व्यक्ति राशन दुकान पर अपना राशन कार्ड ले जाना भूल जाता है, तो भी उसे खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में दुकानदार राशन देने से मना नहीं कर सकता.

राशन कार्ड न होने पर लाभार्थी अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करके भी अपना राशन आसानी से ले सकता है.

आधार कार्ड से कैसे मिलेगा राशन?

अक्सर लोग जल्दबाजी में राशन कार्ड घर पर ही भूल जाते हैं, लेकिन अब इसके लिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ (ONORC) नियम के तहत अब बिना कार्ड के भी सिर्फ आपके आधार नंबर से पहचान की जा सकती है. राशन की दुकान पर आपके आधार की जानकारी सिर्फ इसलिए जांची जाती है ताकि यह पक्का हो सके कि आप सरकारी राशन पाने के हकदार हैं. जानकारी सही मिलते ही आपको तुरंत राशन दे दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-जेब में नहीं है ATM कार्ड? चिंता मत कीजिए, अब मोबाइल और UPI से निकालें एटीएम से कैश, जानें आसान प्रोसेस

राशन कार्ड के बिना कैसे मिलेगा राशन?

इसके लिए सबसे पहले राशन की दुकान पर मौजूद ई-पॉस (ePoS) मशीन के जरिए आपकी पहचान जांची जाती है. इस प्रक्रिया में मशीन की मदद से आपकी आंखों की पुतलियों को स्कैन किया जाता है और आपके फिंगरप्रिंट यानी अंगूठे के निशान का मिलान किया जाता है. जब बायोमेट्रिक जांच में आपकी सही पहचान साबित हो जाती है, तो आपको तुरंत राशन दे दिया जाता है. इसका सीधा मतलब यह है कि राशन कार्ड घर पर छूटने के बाद भी ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना के तहत आप बिना किसी परेशानी के अपना राशन ले सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें