IPL 2026 से पहले SRH में बवाल! ईशान किशन को साथी खिलाड़ी ने दिखाई आंख, वीडियो वायरल

Ishan Kishan: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने टीम के माहौल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Ishan Kishan

ईशान किशन

Ishan Kishan: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने टीम के माहौल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. टीम के कप्तान ईशान किशन को उनके ही साथी खिलाड़ी जीशान अंसारी ने प्रैक्टिस मैच के दौरान आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दे दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जीशान अंसारी ने ईशान को दिखाए तेवर

आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने फैंस के बीच हलचल तेज कर दी है. दरअसल, बीते दिन 21 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों ने एक इंस्टा-स्क्वार्ड मैच खेला. इस प्रैक्टिस मैच के दौरान टीम के कप्तान ईशान किशन को आउट करने के बाद युवा गेंदबाज जीशान अंसारी ने उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया.

अंसारी ने उंगली दिखाकर किशन को मैदान से बाहर जाने का इशारा किया. यह घटना प्रैक्टिस मैच की दूसरी पारी के आठवें ओवर की है. इस दौरान ईशान किशन और लियाम लिविंगस्टन मैदान पर जम गए थे और तेजी से रन बना रहे थे. ईशान इस ओवर में 20 ओवर मार चुके थे, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर जीशान ने उन्हें आउट कर दिया.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पंत की कप्तानी में LSG की खतरनाक प्लेइंग XI तैयार, पहली ट्रॉफी पर होगी नजर

अभिषेक का गरजा बल्ला

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला है. सनराइजर्स A के लिए ओपनिंग करते हुए अभिषेक शर्मा ने 94 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि सनराइजर्स B के लिए खेलते हुए ईशान किशन ने महज 24 गेंदों में 72 रन की अहम पारी खेली.

शुरुआती मुकाबलों में कप्तानी करेंगे ईशान

बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस इन दिनों अपनी पीठ की चोट से उभर रहे हैं, जिसके कारण वह आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे. कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभलेंगे, वहीं अभिषेक शर्मा उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे.

ज़रूर पढ़ें