IPL 2026: पंत की कप्तानी में LSG की खतरनाक प्लेइंग XI तैयार, पहली ट्रॉफी पर होगी नजर

LSG: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम काफी मजबूत और संतुलित नजर आ रही है.
LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स

LSG: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम काफी मजबूत और संतुलित नजर आ रही है. नए कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में फ्रेंचाईजी इस बार अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. आईपीएल 2026 में लखनऊ अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी. इससे पहले आइए जानते है आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

मार्श-मार्करम की जोड़ी करेगी ओपन!

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो ओपनिंग में मिचेल मार्श और एडन मार्करम की जोड़ी नजर आ सकती है. दोनों खिलाड़ी पॉवरप्ले में तेजी से बटोर कर टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: पुजारा-कैफ ने चुनी GT की प्लेइंग 11, गिल-सुदर्शन समेत इन खिलाड़ियों को दिया मौका

मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. वहीं, चौथे नंबर पर निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त हो सकते हैं. पूरन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से कुछ ही गेंदों में मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं, वहीं पंत की आक्रामक सोच और नेतृत्व टीम को अलग धार देती है. दोनों का संयोजन किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.

ऑलराउंडर के तौर पर इन 2 खिलाड़ियों को मौका

ऑलराउंडर विभाग में अब्दुल समद और आयुष बडोनी पर पारी को मजबूती से फिनिश करने की बड़ी जिम्मेदारी हो सकती है. बडोनी पिछले कुछ सीजन में लखनऊ के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाते रहे हैं, वहीं समद अपनी जबरदस्त पावर-हिटिंग के दम पर आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरकर मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में जगह लगभग तय मानी जा रही है.

गेंदबाजी विभाग में शमी-मयंक को मौका

गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शामी मुख्य तेज गेंदबाज हो सकते हैं. एलएसजी ने इस सीजन शमी को अपनी टीम में शामिल कर अनुभव की कमी को दूर किया है. उनके साथ मयंक यादव अपनी रफ्तार का तड़का लगाते नजर आ सकते हैं, जबकि आवेश खान डेथ ओवर्स में टीम को मजबूती देंगे.

स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी वानिंदु हसरंगा और दिग्वेश राठी के कंधों पर हो सकती है. हसरंगा अपनी घातक फिरकी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जबकि राठी मिडिल ओवर्स में रन गति पर लगाम लगाने में मददगार साबित होंगे.

IPL 2026 के लिए LSG की संभावित प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, मोहम्मद शामी, मयंक यादव, आवेश खान, वानिंदु हसरंगा, दिग्वेश राठी

ज़रूर पढ़ें