IPL 2026 के लिए सामने आई पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ये खिलाड़ी धमाल मचाने को तैयार

Punjab Kings: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की कमान भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों होगी. अय्यर की कप्तानी में पंजाब की संभावित प्लेइंग 1 कैसी हो सकती है. आइए जानते हैं...
Punjab Kings

पंजाब किंग्स

Punjab Kings: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद पंजाब किंग्स खिताब जीतने से चूक गई थी. अब टीम की नजरें आईपीएल 2026 ट्रॉफी पर टिकी हुई है. इस सीजन टीम की कमान भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों होगी. ऐसे में आइए जानते हैं आगमी सीजन में पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.

प्रभसिमरन-प्रियांश करेंगे ओपन!

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से ओपनिंग की जिम्मेदारी प्रभसिमरन सिंह और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य के कंधों पर हो सकती है. प्रभसिमरन आक्रामक शुरुआत के लिए जाने जाते हैं, जबकि प्रियांश टीम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं. नंबर तीन पर कप्तान श्रेयस अय्यर खुद बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभालने और बड़े स्कोर की नींव रखने का काम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सरफराज खान के बेटे के साथ मस्ती करते नजर आए MS Dhoni, IPL 2026 से पहले वायरल हुआ क्यूट मोमेंट

वढेरा-शशांक को भी मौका

मिडिल ऑर्डर में नेहल वढेरा और शशांक सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मौज मिल सकता है, जो तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. वहीं ऑलराउंडर विभाग में मार्कस स्‍टोइनिस और मार्को जानसेन टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं. ये दोनों खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर मैच का रुख पलट सकते हैं.

गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों को मौका

गेंदबाजी विभाग में युजवेंद्र चहल की स्पिन और अर्शदीप सिंह की स्विंग टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकती है. वहीं तेज आक्रमण को धार देने के लिए लॉकी फर्ग्यूसन को मैच परिस्थितियों के हिसाब से प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

IPL 2026 के लिए पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्‍टोइनिस, मार्को जानसेन, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन और अर्शदीप सिंह

ज़रूर पढ़ें