सरफराज खान के बेटे के साथ मस्ती करते नजर आए MS Dhoni, IPL 2026 से पहले वायरल हुआ क्यूट मोमेंट

MS Dhoni: सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरफराज खान के बेटे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
MS Dhoni

एमएस धोनी

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार वजह कोई मैच या उनकी कप्तानी नहीं, बल्कि एक बेहद ही क्यूट पल है. दरअसल सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरफराज खान के बेटे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

सरफराज के बेटे के साथ मस्ती करते दिखे धोनी

दरअसल, हाल ही में सरफराज खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धोनी उनके बेटे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी सरफराज के बेटे को गोद में लिए हुए हैं और उनके साथ गेंद उछालते हुए मजेदार अंदाज में समय बिता रहे हैं. अब इस वीडियो के सामने आते ही फैंस इसपर जमकर प्यार लूटा रहे हैं. फैंस को धोनी का यह रूप बेहद पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले BCCI का फैंस को बड़ा तोहफा, फैन पार्क के लिए 15 शहरों की लिस्ट की जारी

CSK के लिए खेलते आएंगे नजर

आईपीएल 2026 में भारतीय स्टार बल्लेबाज सरफराज खान चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे. मिनी नीलामी में सीएसके ने उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था. अब आगामी सीजन में वह शानदार फॉर्म के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है.

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

सरफराज इन दिनों बेहद ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने गोवा के खिलाफ 150 रन की तूफानी पारी खेली थी. वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका बल्ला जमकर बोला था, जहां उन्होंने 329 रन बनाए थे.

सरफराज खान आईपीएल करियर

28 साल के सरफराज खान के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल में उन्होंने अब तक 50 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.50 की औसत से 585 रन बनाए हैं. आईपीएल में आरसीबी, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने के बाद अब वह आईपीएल 2026 में सीएसके का हिस्सा हैं.

ज़रूर पढ़ें