MP News: भोपाल नगर निगम का बजट पेश, 3938 करोड़ 45 लाख का प्रावधान, मेयर बोलीं- शहर बनेगा विकसित

भोपाल में न्यू मार्केट की तरह ही एक और नया मार्केट बनाया जाएगा. शहर में अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वालों को एक स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा. ट्रांसपोर्ट नगर कोकता में शिफ्ट किया जाएगा. भोपाल में दुर्गा एवं गणेश विसर्जन के लिए नए विसर्जन कुंड बनाए जाएंगे.
Bhopal Mayor Malti Rai (File Photo)

भोपाल मेयर मालती राय(File Photo)

MP News: भोपाल शहर सरकार ने आज अपना बजट पेश किया. शहर के विकास के लिए यह बजट पेश किया गया है. महापौर ने भोपाल के लिए 3938 करोड़ 45 लाख 28 हजार का बजट पेश किया. निगम परिषद की बैठक में महापौर ने साल 2026- 27 के लिए बजट प्रस्तुत किया.

मुख्य मार्गों पर बिजली व्यवस्था के लिए 30 करोड़

बजट भाषण के दौरान महापौर मालती राय ने बजट पढ़ते हुए कहा कि वार्डों के विकास कार्य के लिए सभी वार्डों के लिए 50 लाख का वार्ड नियोजन निधि के रूप में प्रावधान किया गया. शहर के मुख्य मार्गो पर बिजली व्यवस्था के लिए बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, पत्रकारिता, महापुरूषों और खेलकूद से संबद्ध पुरूस्कार दिये जाने के लिए 3 करोड़ 10 लाख का प्रावधान किया गया. सफाई मित्रों को वर्दी और रैनकोट दिये जाने के लिए इस बजट में 2 करोड़ 70 लाख का प्रावधान किया गया है. रानी कमलापति की स्मृति में सांस्कृतिक झील महोत्सव का आयोजन होगा. इसके लिए बजट में तीन करोड़ का प्रावधान किया गया. वर्ष 2026-27 के बजट में हमने शिक्षा उपकर से शालाओं में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास, पेयजल, शौचालय एवं अन्य कार्यों के लिए 34 करोड़ 35 लाख का प्रावधान किया है.

स्थानीय लोगों की मांग पर ओपन जिम शुरू होंगे

भोपाल में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षिक और मनोरंजन आदि के कार्यक्रमों के आयोजनकर्ताओं और सैलानियों की संख्या में दिनोंदिन वृद्धि को देखते हुए नगर निगम सीमा के अंतर्गत म्यूजियम, सामुदायिक भवन / सम्मेलन केन्द्र / ऑडिटोरियम निर्माण हेतु इस बजट में 6 करोड़ 50 लाख का प्रावधान किया गया. साथ ही नगर निगम सीमा अंतर्गत स्थित सामुदायिक भवनों के संधारण एवं अनुरक्षण हेतु भी बजट में 4 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

महापौर ने कहा कि आने वाले समय में भी स्थानीय रहवासियों की मांग पर अन्य पार्को में भी ओपन जिम प्रारंभ किये जायेंगे. छात्र-छात्राओं को खेलकूद गतिविधियों में प्रोत्साहन की दृष्टि से शासकीय नवीन स्कूल में इंडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण लगभग एक करोड़ से अधिक राशि से किया जा रहा है. निगमकर्मियों के होनहार बच्चों का प्रोत्साहित राशि बढ़ाने की घोषणा महापौर ने बजट में किया. कक्षा 10वीं एवं 12वीं में मैरिट प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को अब 15 हजार प्रति छात्र/छात्रा का प्रावधान किया है.

न्यू मार्केट की तरह ही बनाया जाएगा का एक और बाजार

भोपाल में न्यू मार्केट की तरह ही एक और नया मार्केट बनाया जाएगा. शहर में अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वालों को एक स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा. ट्रांसपोर्ट नगर कोकता में शिफ्ट किया जाएगा. भोपाल में दुर्गा एवं गणेश विसर्जन के लिए नए विसर्जन कुंड बनाए जाएंगे.

विसर्जन एवं छठ घाट के विकास के लिए 1 हजार लाख का प्रावधान

अमृत 2 अभियान के तहत सीवेज व्यवस्था को ठीक करने के लिए 1050 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है. 70% सीवेज नेटवर्क को कवर किया जाएगा. भारत सरकार अमृत 2 योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्य के लिए 30000 हजार लाख का प्रावधान करेगी. अमृत 2 योजना के अंतर्गत बड़े तालाब की सौंदर्यीकरण में 14 करोड़ 51 लाख खर्च किए जाएंगे. अमृत 2 योजना के अंतर्गत शाहपुरा तालाब जीर्णोद्धार और सौंदर्य करण 9 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी. कलियासोत के सौंदर्यीकरण का कार्य भी लगभग 34 करोड़ से किया जाएगा.

ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए 600 करोड़ का प्रावधान

भोपाल में ट्रैफिक लेफ्ट टर्न क्लियर करने ओर ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए बजट में 600 करोड़ 90 लाख का प्रावधान किया गया है. भोपाल में सुव्यवस्थित फारवर्ड मीट मार्केट बनाया जाएगा. इतवारा मीट मार्केट को शिफ्ट किया जाएगा. इस मार्ग में पुराने भोपाल के रहवासीय को दिक्कत होती थी. भोपाल में सुव्यवस्थित फारवर्ड मीट मार्केट बनाया जाएगा. इतवारा मीट मार्केट को शिफ्ट किया जाएगा. इस मार्ग में पुराने भोपाल के रहवासीय को दिक्कत होती थी.

मेयर ने इस बार के बजट में रमेश चंद्र अग्रवाल पत्रकारिता अवार्ड देने की घोषणा की है. हर साल शहर के 6 पत्रकारों को अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. तीन प्रिंट मीडिया और तीन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को सम्मान मिलेगा.

ये भी पढे़ं: MP में 27% OBC आरक्षण मामले में HC ने जारी किया आदेश, 2 अप्रैल को सभी पक्ष पेश करें अपनी जानकारी

ज़रूर पढ़ें