रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन का मिला इनाम, भारत-पाकिस्तान के ये खिलाड़ी बने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ
ICC Player of the Month: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 23 मार्च 2026 को फरवरी महीने के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड का ऐलान किया, जिसमें भारत और पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला. मेंस कैटेगरी में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और वुमेंस कैटेगरी में भारत की अरुंधती रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह खिताब अपने नाम किया.
टी20 वर्ल्ड कप में किया शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में छाए रहे. फरवरी महीने में भी उनका बल्ला जमकर बोला, जिसके चलते उन्होंने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शेडली वैन शाल्कविक को पछाड़ते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फरहान टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज भी बने. इतना ही नहीं,उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया, जो उनकी बेहतरीन फॉर्म को दर्शाता है.
Pakistan opener Sahibzada Farhan and India medium pacer Arundhati Reddy have been named the ICC Players of the Month for their brilliant performances in February.#ICC pic.twitter.com/YGA0o5LpGp
— OneCricket (@OneCricketApp) March 23, 2026
यह भी पढ़ें: IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स से कब जुड़ेंगे स्टार्क? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा अपडेट
अरुंधती रेड्डी का जलवा
वहीं वुमेंस कैटेगरी की बात करें, तो भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधती रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर यह खिताब अपने नाम किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 8 विकेट चटकाए, जहां उनका औसत 10.87 और इकॉनमी 7.25 रही. सिडनी में खेले गए मुकाबले में रेड्डी ने 22 रन देकर 4 विकेट लेकर मैच का रुख ही बदल दिया. नॉमिनेशन में श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना भी शामिल थीं, लेकिन रेड्डी ने दोनों को पीछे छोड़ते हुए फरवरी 2026 का आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
बता दें, आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड में भारत का दबदबा देखने को मिला है. यह अवॉर्ड सबसे ज्यादा भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने जीता है. वह चार बार आईसीसी प्लाएट ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत चुके हैं.