IPL 2026 के लिए BCCI ने जारी की नई गाइडलाइन, मैच डे प्रैक्टिस पर रोक, उल्लंघन पर लगेगा मोटा जुर्माना

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले बीसीसीआई ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी है.
ipl 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले बीसीसीआई ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इन नियमों का मुख्य उद्देश्य टूर्नामेंट में डिसिप्लिन बनाए रखना है. बोर्ड ने अपनी गाइडलाइन में साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 में मैच वाले दिन किसी भी टीम को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. बीसीसीआई ने यह फैसला मैच के दिन मैदान को बेहतर स्थिति में रखने और व्यस्त शेड्यूल को मैनेज करने के लिए लिया है

वानखेड़े को लेकर खास इंतजाम

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. यहां हर टीम को 2 अलग-अलग विकेट दिए जाएंगे. बीसीसीआई के नए नियम के तहत टीमों को अभ्यास एरिया में दो नेट्स और एक साइड विकेट ही रेंज हीटिंग के लिए मिलेगा. कोई भी टीम विरोधी टीम के विकेट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी.क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ओपन नेट्स की अनुमति नहीं रहेगी. दूसरी टीम की प्रैक्टिस जल्दी खत्म होने के बावजूद, विरोधी टीम उस विकेट का उपयोग नहीं कर सकेगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में घमासान! रियान पराग को कप्तानी से हटाने की उठी मांग, मुंबई को लेकर भी बहस तेज

फैमिली एंट्री सख्त

इसके अलावा बीसीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों की एंट्री को भी सीमित कर दिया है. अब ड्रेसिंग रूम और मैदान पर सिर्फ अधिकृत स्टाफ को ही एंट्री मिलेगी. साथ ही मैच वाले दिन फिटनेस टेस्ट पर भी रोक लगा दी गई है. प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों को टीम बस में ही ट्रैवल करना होगा. इस दौरान परिवार वालों को खिलाड़ियों के साथ ट्रैवल करने की अनुमति नहीं होगी.

मैच डे पर बनाए सख्त नियम

बीसीसीआई ने मैच डे के लिए कई सख्त नियम बनाए हैं, जिसमें खिलाड़ियों के व्यवहार और ब्रॉडकास्ट विजिबिलिटी को लेकर भी सख्त नियम बनाए गए हैं. साथ ही खिलाड़ियों के LED बोर्ड के सामने बैठने पर रोक लगाई गई है.

ज़रूर पढ़ें