IPL 2026 से पहले चमकी क्रिकेटर रिंकू सिंह की किस्मत, इस विभाग में लगी सरकारी नौकरी
रिंकू सिंह
Rinku Singh: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इससे पहले ही टीम इंडिया के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह की किस्मत चमक गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स के इस धाकड़ बल्लेबाज को उत्तरप्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा देते हुए रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया है.
किस विभाग में लगी रिंकू सिंह की नौकरी?
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह जल्द ही उत्तरप्रदेश में रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद में नजर आएंगे. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ के लोकभवन में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. बता दें, उत्तरप्रदेश सरकार ने ऐसे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है, जिन्होंने देश और राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है. इस लिस्ट में रिंकू सिंह के साथ पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और हॉकी स्टार राज कुमार पाल का नाम भी शामिल है, जिन्हें पुलिस उप अधिक्षक पद पर नियुक्त किया जाएगा.
🚨 GOVERNMENT JOB FOR RINKU. 🚨
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) March 24, 2026
– Rinku Singh set to be appointed as Uttar Pradesh’s Regional Sports Officer. pic.twitter.com/ze1BKWa5dd
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए BCCI ने जारी की नई गाइडलाइन, मैच डे प्रैक्टिस पर रोक, उल्लंघन पर लगेगा मोटा जुर्माना
क्या होता है रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर?
रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का पद आमतौर पर खेल विभाग में होता है. इनका मुख्य काम अपने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है, स्टेडियम की देख-रेख करना और नए टैलेंट को निखारकर आगे बढ़ाना है.
IPL 2026 में खेलते आएंगे नजर
भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से धमाल मचाते नजर आएंगे. केकेआर आगामी सीजन में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम करेगी. रिंकू सिंह के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में 59 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1099 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं.