‘घर की याद नहीं आई, जस्सी?’, पत्नी संजना ने उड़ाया बुमराह का मजाक, बॉयज नाइट का प्लान हुआ फेल!

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वजह कोई क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि संजना का एक मजेदार मीम है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला… […]
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार वजह कोई क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि संजना का एक मजेदार मीम है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

संजना ने उड़ाया बुमराह का मजाक

दरअसल, भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार वह अपने ही घर में क्लीन बोल्ड हो गए हैं. उनकी पत्नी और स्पोर्ट्स एंकर संजना ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का एक डायलॉग शेयर करते हुए बुमराह की मजेदार अंदाज में टांग खींची हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ें: RR की डील ने उड़ाए होश! जानें कौन है वो शख्स जिसने फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए खर्च कर दिए ₹13,600 करोड़

संजना ने शेयर किया मजेदार मीम

बता दें, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है. इस स्टोरी में संजना ने एक मीम शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. अपने इस मीम में संजना ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के एक पॉपुलर डायलॉग का उपयोग किया है. यह डायलॉग फिल्म के एक हाई-टेंशन सीन से लिया गया है, जिसमें ‘पिंडा’ नाम का किरदार कहता है “घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?”

संजना ने इस डायलॉग को बेहद दिलचस्प तरीके से अपनी पर्सनल लाइफ से जोड़ दिया. उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जब भी जसप्रीत बुमराह अपने दोस्तों के साथ ‘बॉयज नाइट’ की प्लानिंग करते हैं, तो उनका रिएक्शन बिल्कुल ऐसा ही होता है“घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?” संजना का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

ज़रूर पढ़ें