कौन हैं ग्वालियर की अनुष्का शर्मा? टीम इंडिया में मिला पहली बार मौका, साउथ अफ्रीका सीरीज में मचाएंगी तहलका
अनुष्का शर्मा
Anushka Sharma: आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे पर होने वाली आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में मध्यप्रदेश के ग्वालियर की युवा क्रिकेटर अनुष्का शर्मा को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है.
कौन है अनुष्का शर्मा?
मध्यप्रदेश के ग्वालियर की अनुष्का शर्मा एक उभरती हुई भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें पहली बार टीम इंडिया में साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए चुना गया है. अपने शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका मिला है.
अनुष्का फिलहाल इंडिया ए की टीम का हिस्सा हैं और डब्ल्यूपीएल में वह गुजरात जायंट्स लिए खेल चुकी है.अब उनका चयन साउथ अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में हो गया है. सीनियर टीम में जगह मिलने के बाद ग्वालियर में उनके परिवार में खुशी का माहौल है.रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का ने सबसे पहले अपने भाई के साथ घर के आंगन में क्रिकेट खेलना शुरू किया और बाद में मोहल्ले में अपने भाई के दोस्तों के साथ खेलने लगी.
Congratulations to Anushka Sharma on her maiden #TeamIndia call-up 🇮🇳
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 24, 2026
Revisiting her #TATAWPL debut 👇pic.twitter.com/oIgENaEBDm
यह भी पढ़ें: कौन है RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला? जो कभी थे राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा
डब्ल्यूपीएल डेब्यू में मचाया धमाल
22 साल की युवा ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा ने विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की ओर से डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी थी. यूपी वारियर्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने 30 गेंदों में 44 रन की पारी खेली थी. अनुष्का की इस पारी के बदौलत गुजरात जायंट्स को पहली बार डब्ल्यूपीएल में जीत मिली.
कर चुकी है कप्तानी
बता दें, अनुष्का 2021-22 में मध्यप्रदेश अंडर-19 वन डे ट्रॉफी में टीम की कमान संभाल चुकी हैं, इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था. इसके अलावा उन्होंने अंडर-19 वन डे चैलेंजर्स ट्रॉफी में इंडिया बी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.