थकान होने के बाद भी नहीं आ रही नींद? जानें क्या है वजह, इन आसान स्टेप्स से बदलें रूटीन

lifestyle News: थका हुआ महसूस करने के बाद भी नींद ना आना उससे भी बड़ी समस्या है. बिस्तर में लेटने के बाद भी नींद नहीं आती है. करवट बदलते हुए रात का समय कटता है. ये आजकल की समस्या बनती जा रही है.
health tips Can not sleep even after feeling tired Try these simple tips

थकान के बाद भी नहीं आती नींद, अपनाएं ये आसान टिप्स

lifestyle News: आपने अक्सर देखा होगा कि दिनभर की भागदौड़, काम के प्रेशर और कई सारी जिम्मेदारियों की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो जाती है. थका हुआ महसूस करने के बाद भी नींद ना आना उससे भी बड़ी समस्या है. बिस्तर में लेटने के बाद भी नींद नहीं आती है. करवट बदलते हुए रात का समय कटता है. ये आजकल की समस्या बनती जा रही है. नींद पूरी ना होने से स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है.

क्या है नींद ना आने की वजह ?

  • रात में सोने से पहले देर तक मोबाइल चलाना, टीवी देखना, वीडियो गेम्स खेलना या लैपटॉप पर देर तक काम करना.
  • स्क्रीन के संपर्क में रहने से नीली रोशनी का प्रभाव बढ़ता है जो मेलाटोनिन हार्मोन को कम कर देती है.
  • कमरा गर्म, शोर-गुल और ज्यादा रोशनी वाला होने से भी नींद पर असर पड़ता है.
  • डिनर देर रात करने से भी नींद पर प्रभाव पड़ता है.
  • ज्यादा मात्रा में चाय, कॉफी और कैफीन पदार्थ लेने से नींद पर असर होता है.

कैसे सुधारें रूटीन?

सही समय पर नींद आए इसके लिए कई सारे विकल्पों पर काम किया जा सकता है

  • दिनचर्या सुधारने के लिए हर रोज मेडिटेशन, योग-व्यायाम करना चाहिए, ताकि दिमाग शांत और सतर्क रहे. रिलेक्स फील करें. इससे कोर्टिसोल हार्मोन नियंत्रित रहता है.
  • देर रात टीवी देखने, लैपटॉप पर काम करने और मोबाइल चलाने से बचना चाहिए.
  • माइंड को रिफ्रेश करने के लिए म्यूजिक सुनना चाहिए ताकि नींद सही समय पर आए.
  • बेड रूम में ठंड़क होना चाहिए. शांत और अंधेरा रहना चाहिए ताकि नींद जल्दी आ सके.

ये भी पढ़ें: बिना गैस के चैत्र नवरात्रि पर ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, जानिए आसान तरीका

  • सोने से पहले फिजिकल एक्टिविटी जरूर करना चाहिए.
  • कमरे को सुगंधित करने से भी नींद जल्द आएगी.
  • रात में हल्के खाने को तवज्जो देना चाहिए.
  • बिस्तर आरामदायक होना चाहिए. अच्छी नींद आएगी.
  • किताबें पढ़ने से भी दिमाग अलर्ट मोड पर रहता है, जो नींद लाने में सहायक होता है.

ज़रूर पढ़ें