देश के वीरों का बढ़ा मान, अब आजीवन 2AC में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे ये सैनिक, जानिए किन जवानों को मिलेगा लाभ
अब सैनिक फ्री में ट्रेन यात्रा कर सकेंगे
Indian Army Free Travel In Train: बॉर्डर पर तैनात जवानों और सैनिकों को देश का असली हीरो कहा जाता है. ये जवान अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर देश की रक्षा करते हैं. केंद्र सरकार की ओर से इन जांबाज जवानों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है. भारत सरकार ने वीरता पुरस्कार विजेताओं को विशेष सम्मान देते हुए रेल यात्रा से जुड़ी एक बड़ी सुविधा दी है. रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी आदेश के अनुसार, अब थल सेना, नौसेना और वायुसेना के गैलेंट्री अवॉर्ड (वीरता पुरस्कार) विजेता जवान जीवनभर रेलवे के 2nd AC कोच में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. सरकार का यह फैसला केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि उन वीरों के प्रति सम्मान है जिन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया है.
देश के जवानों को बड़ा तोहफा
भारत सरकार ने यह तोहफा उन सैनिकों को दिया है, जो वीरता पुरस्कार से सम्मानित हैं. इन सम्मानित वीरों को भारतीय रेलवे की प्रीमियम क्लास में आजीवन मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी. इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का किराया नहीं देना होगा और न ही टिकट लेना होगा. सरकार ने न केवल उनके लिए यह सुविधा पेश की है, बल्कि यह उनके काम के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए दी गई है.
जीवनभर मुफ़्त यात्रा कर सकेंगे
इन वीर जवानों को फर्स्ट क्लास, 2AC और AC चेयर कार में हमेशा के लिए मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी. वे जितनी बार चाहें उतनी बार यात्रा कर सकते हैं और साथ में एक सहयोगी को भी साथ ले जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-रेलवे की एक चिट्ठी और कैटरिंग ठेकेदारों की हो गई मौज! जानिए क्या है पूरा मामला
किन जवानों को मिलेगा इस सुविधा का लाभ
- सरकार द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ सिर्फ सैनिकों को ही नहीं, बल्कि उनके परिवार वालों को भी मिलेगा.
- सरकार चाहती है कि जवानों के साथ-साथ उनका परिवार भी इस खास सुविधा का लाभ उठा सके.
- सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि थल सेना, नौसेना और वायुसेना के वीरता पदक विजेता अधिकारियों और जवानों के परिजनों को इसका लाभ मिलेगा.
- शहीद या दिवंगत विजेताओं के जीवनसाथी (पुनर्विवाह की स्थिति में भी) इस खास सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
- मरणोपरांत सम्मानित अविवाहित जवानों के माता-पिता भी मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं.
- इसके अलावा, सैनिकों के परिवारों को भी इस सम्मान और सुविधा का सीधा लाभ प्राप्त होगा.