Swiggy-Zomato को टक्कर देने के लिए Flipkart तैयार, जल्द शुरू होगी नई सर्विस, मिलेंगे सस्ते फूड?

Flipkart Food Delivery Service: Swiggy और Zomato को टक्कर देने के लिए Flipkart भी अपनी नई सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है. दोनों कंपनियों की अपेक्षा सस्ते फूड मिलने की संभावना है.
flipkart

Swiggy Zomato Competition: देश की बड़ी ऑनलाइन सर्विस देने वाली कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) बहुत जल्द फूड डिलीवरी का भी काम शुरू करने जा रही है. यानी Swiggy और Zomato की तरह Flipkart भी ऑनलाइन ऑर्डर पर खाना घर पहुंचाएगी. कंपनी के अनुसार, अभी इसकी टेस्टिंग की जा रही है. बहुत जल्द ही इस सर्विस को लॉन्च कर दिया जाएगा. Swiggy और Zomato को टक्कर देने के लिए Flipkart भी अपनी नई सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है.

Flipkart के इस नई सर्विस की शुरुआत से Swiggy और Zomato को झटका मिल सकता है. क्योंकि अभी तक इन दोनों कंपनियों का एकतरफा राज था, लेकिन अब इनके कंपटीशन में Flipkart भी शामिल हो गई है. Flipkart की इस सर्विस को Eat in By Minutes का नाम दिया जाएगा, जो कंपनी के फ्लिपकार्ट क्विक कॉमर्स सर्विस से इंस्पायर्ड नजर आता है. कंपनी के मुताबिक इसके टेस्टिंग की शुरुआत बेंगलुरु से की जा रही है.

कब होगी लॉन्चिंग?

हालांकि, अभी तक इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक डेट तय नहीं किया गया है और न ही यह जानकारी दी गई है कि शुरुआती समय में कितने शहरों पर सेवाएं दी जाएंगी. इसकी जानकारी Flipkart के माध्यम से लॉन्च से कुछ दिनों पहले ही दी जाएगी. Flipkart की लॉन्चिंग काफी बड़े लेवल पर होगी. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी टेस्टिंग में ही करीब 8 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में जहरीली हवा का प्रकोप! GRAP-1 लागू, क्या है AQI का पैमाना?

मिलेंगे सस्ते फूड?

Flipkart को नई कंपनियों की अपेक्षा कम संघर्ष करना पड़ेगा, क्योंकि पहले से ही फ्लिपकार्ड शॉपिंग ऐप चलाया जा रहा है. इसके अंदर ही एक और नया टैब फूड का शामिल कर लिया जाएगा. जानकारी ये भी सामने आ रही है कि Flipkart, Swiggy और Zomato की तुलना में काफी सस्ते दर में फूड डिलीवर कराएगा.

ज़रूर पढ़ें