ट्रेन में अब चार्जर से लेकर दवाइयां तक Blinkit से कर सकेंगे ऑर्डर, जानें मंगाने का तरीका

Blinkit Train Station Delivery: रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहा है. इसी दिशा में सदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन ने ब्लिंकिट के साथ समझौता किया है. इस पहल के तहत यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान जरूरी सामान उपलब्ध कराने की योजना है. फिलहाल इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है.
Blinkit Delivery In Indian Trains

ट्रेन में Blinkit से कर सकेंगे ऑर्डर

Order Essentials During Journey: ट्रेन में सफर के दौरान अगर आप मोबाइल चार्जर, दवाइयां या रोजमर्रा की जरूरत का कोई सामान घर पर भूल गए हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. इसके तहत यात्री अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट की मदद से ट्रेन में सफर करते समय जरूरी सामान मंगा सकेंगे. इसेसी यात्रियों को छोटी-छोटी जरूरतों की लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

रेलवे और ब्लिंकिट के बीच हुआ समझौता

रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रहा है. इसी दिशा में सदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन ने ब्लिंकिट के साथ समझौता किया है. इस पहल के तहत यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के दौरान जरूरी सामान उपलब्ध कराने की योजना है. फिलहाल इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है. अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो आने वाले समय में इसे देश के दूसरे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी शुरू किया जा सकता है.

ट्रेन में कौन-कौन सा सामान मिलेगा?

इस सुविधा के जरिए यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से कई तरह के सामान मंगा सकेंगे. इसमें दवाइयां और मेडिकल से जुड़ी चीजें, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, साफ-सफाई के सामान, मोबाइल चार्जर और दूसरे टेक एक्सेसरीज शामिल हैं. इसके अलवा खाने-पीने की चीजें, स्नैक्स और बच्चों की जरूरत का सामान भी ऑर्डर किया जा सकेगा. हालांकि, सामान की उपलब्धता संबंधित स्टेशन पर ब्लिंकिट की सेवा और स्टॉक पर निर्भर करेगी.

ये भी पढ़ें-CG Train Cancelled: यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ के इस रूट पर कैंसिल रहेंगी 6 ट्रेनें, दो को डायवर्ट किया जाएगा

कैसे करें सामान की बुकिंग?

  • ट्रेन में सफर करते समय सामान मंगाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में ब्लिंकिट ऐप खोलें.
  • इसके बाद उस रेलवे स्टेशन की लोकेशन या पिन कोड दर्ज करें, जहां आपकी ट्रेन रुकने वाली है.
  • फिर अपनी जरूरत के सामान कचुनकर कार्ट में जोड़ें.
  • ऑर्डर करते समय ट्रेन का नाम, ट्रेन नंबर, कोच और बर्थ की जानकारी सही-सही भरें, ताकि सामान पहुंचाने में आसानी हो.
  • इस नई पहल से यात्रियों को सफर के दौरान जरूरी सामान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.

ज़रूर पढ़ें