iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब एक ही WhatsApp में चला पाएंगे दो अकाउंट

WhatsApp Multi Account Feature: iPhone यूजर्स के लिए चैट ट्रांसफर फीचर पेश किया गया है. इस फीचर की मदद से अब iOS और एंड्रॉयड डिवाइस के बीच चैट हिस्ट्री को मूव करना आसान होगा. अब यूजर्स बिना क्लाउड बैकअप के सीधे दूसरे फोन में वीडियो, फोटो, फाइल और मैसेज ट्रांसफर कर सकते हैं.
whatsapp new feature

व्हाट्सएप न्यू फीचर

WhatsApp Multi Account Feature: WhatsApp ने अब iPhone यूजर्स के लिए भी एक ऐप में दो अकाउंट चलाने की सुविधा शुरू कर दी है, जो पहले सिर्फ एंड्रॉयड में थी. अब आप एक ही फोन पर अपने दो अलग-अलग नंबरों से WhatsApp इस्तेमाल कर पाएंगे और बस एक क्लिक में एक अकाउंट से दूसरे पर स्विच कर सकेंगे. आपकी प्रोफाइल फोटो से यह पहचानना आसान रहेगा कि आप अभी कौन सा अकाउंट इस्तेमाल कर रहे हैं.

एक व्हाट्सप्प से दो अकाउंट चला सकते हैं

इस फीचर के आ जाने के बाद आईफोन यूज़र्स को काम और पर्सनल बातचीत के लिए दो अलग-अलग WhatsApp रखने की जरूरत नहीं होगी. जिस तरह इंस्टाग्राम और फेसबुक की एक ही ऐप में दो अकाउंट इस्तेमाल किए जा सकते हैं, ठीक वैसी ही सुविधा अब आईफोन यूज़र्स को भी दे दी गई है. कंपनी ने कहा है कि आप किस अकाउंट में एक्टिव हैं, इसे लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं होगा. क्योंकि आप जो अकाउंट इस्तेमाल कर रहे होंगे उसकी प्रोफाइल इमेज नीचे की तरफ दिखेगी. साथ ही नीचे दिए गए टैब बटन पर क्लिक करके आप आसानी से अकाउंट स्विच कर सकेंगे. इसके अलावा, आईफोन यूज़र्स के लिए कई और नए फीचर्स भी लॉन्च किए गए हैं.

Cross Platform Chat Transfer फीचर

iPhone यूजर्स के लिए चैट ट्रांसफर फीचर पेश किया गया है. इस फीचर की मदद से अब iOS और एंड्रॉयड डिवाइस के बीच चैट हिस्ट्री को मूव करना आसान होगा. अब यूजर्स बिना क्लाउड बैकअप के सीधे दूसरे फोन में वीडियो, फोटो, फाइल और मैसेज ट्रांसफर कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से अब iPhone और एंड्रॉयड यूजर्स एक-दूसरे को डेटा शेयर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-iPhone 17 Pro Max की ये 4 सेटिंग्स आज ही बदलें, वरना पछताएंगे! चोरी होने पर भी मिलेगा फोन

Free Up Space फीचर जल्द आएगा

अक्सर यूजर्स बड़ी फाइलों और स्पेस फुल हो जाने से परेशान रहते हैं. यूजर्स की इसी परेशानी को देखते हुए WhatsApp अब नया स्टोरेज टूल ला रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स सीधे अलग-अलग चैट में बड़ी फाइलों को उन्हें डिलीट कर सकते हैं. पूरे डेटा के बजाय अब यूजर्स चुनिंदा बड़ी फाइलों को डिलीट कर सकते हैं. इसके अलावा, इस नए फीचर में टेक्स्ट मैसेज को छोड़कर मीडिया को डिलीट करने का ऑप्शन दिया गया है, जिससे अब लोग स्टोरेज फुल होने की समस्या से निजात पा सकेंगे.

ज़रूर पढ़ें