Ratna Jyotish: कर‍ियर में मिलेगी बड़ी तरक्की, ये 3 रत्न पलट देंगे किस्‍मत, इस नियम का रखना होगा ध्‍यान

Ratna Jyotish: रत्न ज्योतिष की माने तो ग्रहों की स्थिति को मजबूत करके ये रत्न नौकरी और व्‍यापार दोनों में ही आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने में सहायक होते हैं.
Ratna Jyotish

3 रत्न बदल देंगे आपकी किस्‍मत

Ratna Jyotish: ज्योतिष शास्‍त्र में रत्नों का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि यदि सही रत्न को सही विधि और नियमों के साथ पहना जाए, तो ये रत्न व्‍यक्त‍ि के जीवन को और साथ ही कर‍ियर को नई ऊचाईयों तक पहुंचा सकता है. रत्न ज्योतिष की माने तो ग्रहों की स्थिति को मजबूत करके ये रत्न नौकरी और व्‍यापार दोनों में ही आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने में सहायक होते हैं. ऐसे ही 3 प्रभावशाली रत्न हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है. ये सभी रत्न आपके करियर के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं.

पन्ना (व्‍यापारियों का रत्न)

  • पन्ना का सबसे बड़ा संबंध बुध ग्रह से है, जो बुद्धि, संवाद कौशल और साथ ही व्‍यापार के कारक माने जाते हैं.
  • किसे मिलेगा लाभ – व्‍यापार से जुड़े लोग और साथ ही उन जातकों के लिए ये रत्न सबसे खास होता है, जिनकी कुंडली में बुध कमजोर होता है. ऐसी राशियां हैं – वृषभ, मिथुन, कन्‍या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लिए यह शुभ होता है.
  • धारण करने की सही विधि – इस रत्न को सोने या फिर चांदी की अंगूठी में जड़वाकर बुधवार के दिन कनिष्ठ उंगली यानी लिटिल फिंगर में पहनी जाती है.

माणिक (पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व के लिए)

  • माणिक रत्न का स्‍वामी सूर्य को माना जाता है. इस रत्न को पहनने से आत्मविश्वास और नेतृत्‍व क्षमता बढ़ती है.
  • किसे मिलेगा लाभ – नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए इसको बेहतर माना जाता है. मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए खास होता है. इससे कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रमोशन मिलता है.
  • धारण करने की सही विधि – माणिक रत्न को तांबे या सोने की अंगूठी मे रविवार के दिन सूर्योदय के समय अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर में पहनना चाहिए.

पुखराज (ज्ञान और भाग्य का प्रतीक)

  • पुखराज बृहस्‍पति (गुरु) ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. गुरु को भाग्य, धन और ज्ञान का अधिपति कहा जाता है.
  • किसे मिलेगा लाभ – पुखराज का लाभ टीचिंग, बैंकिंग, मैनेजमेंट और वकालत जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों को मिलता है. राशियों में धनु और मीन राशि के जातकों के लिए यह बेहद शुभ होता है.
  • धारण करने की सही विधि – गुरुवार के दिन सोने या पंचधातु की अंगूठी में करके इसे अपनी तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए.

सावधानी और नियम

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रत्नों को नियमों के साथ पहना जाए. रत्न लाभ तभी देते हैं. गलत तरीके से पहना गया रत्न फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है.

ये भी पढे़ं- Kamda Ekadashi 2026: कब है कामदा एकादशी, 28 या 29 मार्च? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

(डिस्क्लेमर: किसी भी रत्न को धारण करने से पहले ज्योतिषी विशेषज्ञ से अपनी कुंडली जरूर दिखाएं. विस्‍तार न्‍यूज़ किसी भी ज्योतिष गणना की सीधे तौर पर पु‍ष्टी नहीं करता है.)

ज़रूर पढ़ें