‘धुरंधर’ के बाद इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगे अक्षय खन्ना, साउथ सुपरस्टार प्रभास करेंगे कैमियो

Mahakali 2026: एक्टर अक्षय खन्ना के फैंस बेसब्री से उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वे फिल्म 'महाकाली' में दिखाई देंगे. इसकी घोषणा 'धुरधंर' फिल्म से पहले ही कर दी गई थी. इस फिल्म में वे अलग ही अवतार में नजर आएंगे. इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है.
actor akshaye khanna upcoming film mahakali telugu film prabhas cameo role

फिल्म महाकाली में असुर गुरु की भूमिका में नजर आएंगे एक्टर अक्षय खन्ना

Mahakali 2026: ‘धुरधंर’ फिल्म में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाले एक्टर अक्षय खन्ना अब एक नई फिल्म के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं. वे अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं. अक्षय अपने नए लुक और कैरेक्टर के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.

ये है अक्षय खन्ना की अपकमिंग फिल्म

एक्टर अक्षय खन्ना के फैंस बेसब्री से उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. वे फिल्म ‘महाकाली’ में दिखाई देंगे. इसकी घोषणा ‘धुरधंर’ फिल्म से पहले ही कर दी गई थी. इस फिल्म में वे अलग ही अवतार में नजर आएंगे. इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है.

असुर गुरु के रूप में नजर आएंगे

फिल्म महाकाली का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं. ये तेलुगू में आएगी. ये अक्षय खन्ना की तेलुगू डेब्यू फिल्म है. इसका पोस्टर जारी कर दिया गया है. जिसमें अक्षय खन्ना असर गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस दमदार लुक से फैंस उनकी बेमिसाल एक्टिंग की उम्मीद कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि फिल्म की 100 दिनों की शूटिंग पूरी हो चुकी है. ये एक फीमेल सुपरहीरो फिल्म है. इस मूवी के मेन लीड में एक्ट्रेस भूमि शेट्टी नजर आएंगी. इसका बैकग्राउंड बंगाली फिल्म पर बेस्ड है.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ के लिए वसूली भारी-भरकम फीस, जानिए अक्षय खन्ना और संजय दत्त को कितनी रकम मिली!

प्रभास कर सकते हैं कैमियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास फिल्म महाकाली में कैमियो कर सकते हैं. इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि प्रभास ने शूटिंग पूरी कर ली है. इस खबर के बाद फैंस के बीच और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म में प्रभास का क्या रोल है? कैरेक्टर क्या है? इसमें कोई जानकारी नहीं है. वहीं, अब तक ऑफिशियल तौर पर प्रभास के कैमियो को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है.

ज़रूर पढ़ें