मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताने वाले सनोज मिश्रा बुरे फंसे! अब कहा- क्रिमिनल है फरमान

सनोज मिश्रा ने कहा, 'फरमान खान मोनालिसा के पिता को साधु के भेष में मिला था. फरमान ने अपनी पहचान छिपाकर खुद का नाम लवी बताय था.'
Sanoj Mishra and Monalisa-Farman

सनोज मिश्रा और फरमान-मोनालिसा(File Photo)

Sanoj Mishra on Farman Khan: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा फरमान से शादी करने के बाद लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं. वहीं मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. एक मीडिया चैनल से बात करते हुए अब सनोज मिश्रा ने मोनालिसा से शादी करने वाले फरमान खान को क्रिमिनल बताया है.

‘मोनालिसा के पिता को साधु के भेष में मिला था फरमान’

मोनालिसा से विवाद के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं. सनोज मिश्रा की फिल्म पर कानूनी तलवार लटक रही है. हालांकि मीडिया चैनल आजतक को दिए एक इंटरव्यू में सनोज ने एक बार फिर मोनालिसा के पति फरमान खान पर हमला बोला है. सनोज मिश्रा ने कहा कि मैंने लव जिहाद पर फिल्म बनाई थी, लेकिन फिल्म की हिरोइन ही लव जिहाद में फंस गई. सनोज ने आगे कहा, ‘फरमान खान मोनालिसा के पिता को साधु के भेष में मिला था. फरमान ने अपना असली नाम छिपाकर खुद का नाम लवी बताय था. इसके बाद फरमान ने मोनालिसा का ब्रेनवॉश कर दिया. फरमान का क्रिमिनल रिकॉर्ड है और वह भागपत से भागकर आया है.’

मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताकर बुरा फंसे!

मोनालिसा की शादी को लव जिहाद और विवाद के बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा बुरी तरह फंस चुके हैं. डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ भी रिलीज से पहले अधर में अटक गई है. मनोज ने कहा कि मोनालिसा ने मेरे ऊपर जो रेप के आरोप लगाए हैं, वो झूठे हैं. मैंने लव जिहाद पर फिल्म बनाई है, लेकिन मेरी फिल्म की हिरोइन ही लव जिहाद का शिकार हो गई है, अब इस फिल्म को कौन देखेगा.

बता दें कि जहां एक ओर सनोज मिश्रा मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लव जिहाद और फरमान को अपराधी बता रहे हैं, वहीं मोनाालिसा ने सनोज मिश्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा ने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ. मोनालिसा का कहना है कि शादी के बाद से ही लगातार उन्हें और फरमान को जाने से मारने की धमकी दी जा रही है.

ये भी पढे़ं: अफेयर की खबरों के बीच छिपकर मिले क्रिकेटर सिराज और माहिरा शर्मा! फैंस की नजरों से बच नहीं सके

ज़रूर पढ़ें