Summer Special Train: गर्मी की छुट्ट‍ियों में भोपाल के यात्रियों को बड़ी सौगात, पुणे-मुंबई का सफर होगा आसान, इस रूट चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Summer Special Train: भोपाल मंडल से गुजरने वाले रूट पर गोरखपुर से पुणे और मुंबई (सीएसएमटी) के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है.
स्पेशल ट्रेनें

ट्रेनें

Summer Special Train: गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाले रूट पर गोरखपुर से पुणे और मुंबई (सीएसएमटी) के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इस फैसले से भोपाल, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और बीना के यात्रियों को सीधे कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी.

पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रोजाना चलाई जाएगी. यह ट्रेन सुबह 6:50 बजे पुणे से रवाना होकर अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर तीसरे दिन तड़के 3:15 बजे पुणे पहुंचेगी. 18 कोच वाली इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी और यह इटारसी, रानी कमलापति और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन की जानकारी

इसी तरह ट्रेन संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन भी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन संचालित होगी. यह ट्रेन रात 10:30 बजे सीएसएमटी से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में यह गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर तीसरे दिन रात 12:40 बजे मुंबई पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे और यह इटारसी, भोपाल और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

कहा-कहा होगा स्‍टॉप

दोनों ट्रेनों का ठहराव मनमाड, भुसावल, खंडवा, झांसी, कानपुर और लखनऊ सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रहेगा. यात्री इन ट्रेनों के समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए एनटीईएस, रेलवे हेल्पलाइन 139 या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं.

ये भी पढे़ं-भोपाल से सिर्फ दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स, दूसरे शहरों की उड़ानों के लिए करना होगा इंतजार, नया शेड्यूल जारी

ज़रूर पढ़ें