भोपाल से सिर्फ दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट्स, दूसरे शहरों की उड़ानों के लिए करना होगा इंतजार, नया शेड्यूल जारी
File Photo.
Bhopal Flights: भोपाल से दिल्ली और मुंबई को छोड़कर दूसरे शहरों के लिए फ्लाइट्स का इंतजार अभी भी लोगों को करना होगा. रविवार को एयरलाइंस ने नया समर शेड्यूल जारी कर दिया है. लेकिन दूसरे शहरों के लिए उड़ानों का इंतजार कर रहे लोगों को अभी भी इंतजार करते रहना पड़ेगा. 29 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल में दिल्ली और मुंबई की ही उड़ानें शामिल हैं.
पहली बार नवी मुंबई के लिए सीधी सेवा
रविवार को जारी किए गए नए शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली के लिए इंडिगो की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की जा रही है. मतलब अब दिल्ली के लिए पहले, तीसरे और पांचवें बुधवार को भी इंडिगो की फ्लाइट मिल सकेगी. ये पहला मौका होगा जब भोपाल से नवी मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है. वहीं भोपाल से हैदराबाद के लिए हर दिन अब दो फ्लाइट्स संचालित होंगी. इन फ्लाइट्से के शूरू होने से अब मुंबई और हैदराबाद जाने वाले हवाई यात्रियों को और ज्यादा विकल्प मिल जाएंगे.
इन शहरों के लिए उड़ानों का था इंतजार
भोपाल में एयरलाइंस का फोकस लंबे समय से दिल्ली और मुंबई तक ही सीमित है. इसके पहले पुणे तक दूसरी डे उड़ान शुरू होने की संभावना थी, लेकिन रविवार को नए शेड्यूल के जारी होने के बाद सभी उम्मीदें खत्म हो गई हैं. वहीं अन्य बड़े शहरों जैसे लखनऊ और जयपुर के लिए भी उड़ानें शुरू नहीं हो सकी हैं.
अगले सीजन का करना होगा इंतजार
भोपाल से कई शहरों के लिए स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और उद्योगपति यात्रा करते हैं. जिन्हें कम समय में अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचना होता है. ऐसे यात्रियों को लंबे समय से नई उड़ानें शुरू होने का इंतजार था. लेकिन इस बार जारी समर शेड्यूल में सभी को निराशा हाथ लगी है. इसके पहले लखनऊ के लिए सीधी उड़ान शुरू हुई थी, लेकिन दो बार शुरू होने के बावजूद उसे बंद कर दिया गया.
ये भी पढे़ं: Chhindwara Bus Accident: कांच के टुकड़ों पर चलकर 40 जिंदगियां बचाने वाले जवान होंगे सम्मानित, CM मोहन ने की घोषणा