कॉइल्स और स्प्रे से भी नहीं हो रहा मच्छरों का आतंक कम, इन 5 अचूक उपायों से हमेशा के लिए मिलेगा छुटकारा

गर्मियों का मौसम शुरू होती ही मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है. जैसे ही शाम के समय घर के खिड़की दरवाजे खुलते हैं, मच्छरों की फौज घर के अंदर दाखिल हो जाती है. इन देसी उपायों से आप तुरंत छुटकारा पा सकते हैं.
Mosquitoes

Mosquitoes

गर्मियों का मौसम शुरू होती ही मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है. जैसे ही शाम के समय घर के खिड़की दरवाजे खुलते हैं, मच्छरों की फौज घर के अंदर दाखिल हो जाती है. एक बार अगर इस फौज ने घर के अंदर ऐंट्री कर ली तो फिर इन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है. मच्छरों को आंतक से बचने के लिए बाज़ार में मिलने वाली कॉइल्स और स्प्रे में इतनी केमिकल वाली गंध होती है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है.

सेहत के लिए हानिकारक

इतना ही नहीं ये हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी हैं. इसलिए हम आपको पांच ऐसी देसी अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर आप मच्छरों के आंतक से छुटकारा पा सकते हैं.

  1. कपूर

आम तौर पर कपूर का इस्तेमाल पूजा-अर्चना में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है कि ये मच्छरों के भी भगाने के लिए बहुत कारगर साबित होता हैं. इसके लिए एक कटोरी में पानी भरें और उसमें पानी की टिकिया डाल दें और कमरे के कोने में रख दें. कपूर की खुशबू मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं.

  1. नीम का तेल

नीम के तेल का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए किया जा सकता है. आप एक मिट्टी के दीये में नीम का तेल डालें और रुई की बाती लगाकर जलाएं. यह बिल्कुल प्राकृतिक है और किसी भी हानिकारक केमिकल से मुक्त है.

  1. पुदीना और तुलसी

​अगर आपके घर की खिड़की पर थोड़ी जगह है, तो वहां पुदीना (Mint) या तुलसी के पौधे लगाएं. इनकी महक मच्छरों को बर्दाश्त नहीं होती. घर के दरवाजों पर पुदीने की पत्तियों का स्प्रे छिड़कने से भी काफी मदद मिलती है.

  1. लौंग और नींबू-

लौंग और नींबू मच्छरों को भगाने में मददगार हैं. एक नींबू को बीच से काटें और उसके दोनों टुकड़ों में 10-12 लौंग गड़ा दें. इन नींबू के टुकड़ों को खिड़की या दरवाजे के पास रख दें. यह एक ‘नेचुरल रिपेलेंट’ की तरह काम करता है.

  1. लहसुन का स्प्रे-

​मच्छरों को लहसुन की गंध से पसंद नहीं. अगर आप थोड़े कड़े तेवर अपनाना चाहते हैं, तो कुछ लहसुन की कलियों को कूटकर पानी में उबाल लें. इस पानी को स्प्रे बोतल में भरें और उन जगहों पर छिड़कें जहां से मच्छर घर में घुसते हैं.

ये भी पढ़ें-घर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल दही मिर्च, जानिए आसान तरीका

ज़रूर पढ़ें