राकेश टिकैत ओडिशा से गिरफ्तार, रिहाई की मांग को लेकर अड़े किसान नेता, जगह-जगह प्रदर्शन

Farmer Protest: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में किसान नेता खुर्जा नगर कोतवाली थाने पहुंच गए और विरोध जताते हुए थाने का घेराव किया.
Rakesh Tikait Arrest

किसान नेता राकेश टिकैत ओडिशा से गिरफ्तार

Farmer Protest: किसान नेता राकेश टिकैत को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. कई जगहों पर लोगों ने नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया. किसान नेताओं ने राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर ओडिशा सरकार की तानाशाही बताया और कहा कि यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल, तनाव की स्थिति बनी हुई है.

दरअसल, राकेश टिकैत समेत सैकड़ों किसानों की ओडिशा से गिरफ्तारी हो गई है. जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर फैली, तो भारतीय किसान यूनियन के कई नेताओं ने गिरफ्तारी को लेकर विरोध तेज कर दिया. कई जगहों पर गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि जब तक रिहाई नहीं होगी. तब तक धरना जारी रहेगा.

ओडिशा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने प्रदर्शन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में किसान नेता खुर्जा नगर कोतवाली थाने पहुंच गए और विरोध जताते हुए थाने का घेराव किया. ओडिशा सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया और किसान नेता की गिरफ्तारी को लोकतंत्र के खिलाफ बताया. इसके साथ ही जल्द से जल्द रिहाई करने की मांग की.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में जैश के सरगना मसूद अजहर के भाई की मौत, आतंकियों के ट्रेनिंग कैंपों का संभालता था जिम्मा

देशभर में विरोध प्रदर्शन

बुलंदशहर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने थाने का घेराव करते हुए चेतावनी दी और कहा कि अगर राकेश टिकैत समेत सभी गिरफ्तार किए गए किसानों को सम्मानपूर्वक रिहा नहीं किया गया, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे. पुलिस ने मामले को बढ़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया, ताकि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो सके. राकेश टिकैत की गिरफ्तारी को लेकर देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है. फिलहाल, उनकी रिहाई को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है.

ज़रूर पढ़ें