IPL 2026: हाथ लग गया आईपीएल में जीत का सटीक मंत्र! अब तक इसी पैटर्न से जीतीं लगातार 4 टीमें
IPL 2026
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले जा चुके है. इन मैचों के देखकर तो लगता है कि टूर्नामेंट की शुरूआत में ही टीमों के हाथ मैच को जीतने का मूल मंत्र लग गया हैं. दरअसल अभी तक जो मैच हुए हैं, सभी में एक ही पैटर्न देखने को मिल रहा है, जो अपने आप में काफी रोचक है. साथ ही जो भी टीम इस पैटर्न को फॉलो कर रहा है वो जीत रही है.
बताते हैं कि जीत का मंत्र क्या है?
हालांकि अब देखना ये होगा कि आखिर ये सिलसिला कब तक चलता है. चलिए आपको बताते हैं कि जीत का मंत्र क्या है और कैसे टीमें जीत दर्ज करने में कामयाब हो रही हैं. इस सीजन का पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच 28 मार्च को खेला गया था. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 201 रन बनाए वहीं आरसीबी ने चेज करते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया.
चारों मैचों में कॉमन है ये
दूसरा मुकाबला केकेआर और मुंबई के बीच खेला गया. इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाएं. तो वहीं चेज करते हुए मुंबई ने मैच 6 विकेट से अपने नाम किया. तीसरा मुकाबला सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ. इस मैच में पहले खेलते हुए सीएसके ने 127 रन बनाएं तो वहीं राजस्थान ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया.
एक जैसा पैटर्न
चौथा मैच गुजरात और पंजाब के बीच चंड़ीगढ़ में हुआ. पहले बैटिंग कर गुजरात टाइटंस ने 162 रन बनाए. पंजाब किंग्स ने तीन विकेट से इसमें जीत दर्ज की. अब तक तो आप समझ चुके होंगे कि आखिर जीत का मूल मंत्र क्या है, अगर नहीं तो चलिए हम बता देते है. गौर कीजिए कि हर टीम ने रनों का पीछा करते हुए मैच जीता है, साथ ही होम टीम जीत रही है. मतलब ये कि जिस भी टीम के घर मैच हो रहा है, वो जीत रही है. इतना नहीं, जो टीम टॉस जीत रही है, वही मैच भी जीत रही है. अब तक चार मैचों में एक ही जैसा पैटर्न दिखा है.
कब तक चलेगा सिलसिला?
ब ये सिलसिला कब तक चलेगा, कहना मुश्किल है, लेकिन अभी तक टॉस के साथ ही तय हो जा रहा है कि कौन सी टीम जीतेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर ये सब काफी रोचक है.